लाइव न्यूज़ :

लेह: झारखंड के मजदूरों का एयरलिफ्ट पार्ट 2 शुरू, 208 मज़दूर 8 और 9 जून को रांची करेंगे लैंड

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 7, 2020 15:17 IST

लेह-लद्दाख में फंसे मजदूरों को एयरलिफ्ट का दूसरा और तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है. मजदूरों के लेकर आने वाली फ्लाइट्स 8 और 9 जून को रांची में लैंड करेंगी. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड सरकार लेह-लद्दाख के दूर दराज के इलाके में कुल कुल 208 प्रवासी मजदूरों को एयर लिफ्ट कर रही है.इससे पहले हेमंत सोरेने ने मजदूरों को झारखंड वापस लाने में कॉर्पोरेट घराने से मदद मांगी थी.

अब शायद दुनिया भर को मजदूरों की अहमियत पता चल रही है. लॉकडाउन की वजह से देश भर में फंसे मजदूरों की घर वापसी के बीच झारखंड देश का पहला राज्य है जो अपने मजदूरों को एयरलिफ्ट कर रहा है. झारखंड सरकार ने लेह-लद्दाख में फंसे मजदूरों को एयरलिफ्ट का दूसरा और तीसरा चरण आज लेह से शुरू कर दिया है. लेह से मजदूरों के लेकर आने वाली फ्लाइट्स 8 और 9 जून को रांची में लैंड करेंगी. 

कहां फंसे है मज़दूर 

झारखंड के 115 मजदूर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के नुब्रा घाटी, दिस्कित और चुनथुग में चल रहे प्रोजेक्ट में फंसे हैं. इन मज़दूरों को फ्लाइट्स के जरिए झारखंड वापस लाया जा रहा है. झारखंड सरकार लेह-लद्दाख के दूर दराज के इलाके में कुल कुल 208 प्रवासी मजदूरों को एयर लिफ्ट कर रही है.

क्या कहते हैं मज़दूर

एयरलिफ्ट किए जाने से खुश लेह एयरपोर्ट पर इंतज़ार कर रहे झारखंड के दुमका निवासी एक मजदूर ने बताया "थोड़ी ही देर में हम लोग लेह से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. हम लोग यहां सितंबर में आए थे. अब हम झारखंड वापस जा रहे है." ये मज़दूर स्पाइजेट की फ्लाइट से दिल्ली लाए जाएंगे. 

विमान से कब-कब आए मज़दूरइससे पहले झारखंड सरकार सरकारी खर्च पर लेह से 60 मजदूर और फिर अंडमान से 180 मजदूरों को एयरलिफ्ट कर झारखंड वापस लाई थी. सबसे पहले एयरलिफ्ट मुंबई में फंसे 174 झारखंड के मज़दूरों का हुआ था जब नेशनल लॉ स्कूल बेंगलुरु के स्टूडेंट्स ने 11 लाख रुपये चंदा कर मुंबई से उन्हें रांची भेजा था. 

हेमंत सोरेन ने मांगी कॉर्पोरेट घरानों से मदद

इससे पहले 1 जून को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेने ने मजदूरों को झारखंड वापस लाने में उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट घराने से मदद मांगी थी. हेमंत सोरेन ने अपील करते हुए कहा था " हमारी सरकार अपने कामगारों को लेह-लद्दाख और अंडमान से वापस ला रही है. हमारे कई मज़दूर अब भी दुर्गम इलाकों में फंसे हुए हैं."

हेमंत सोरेन की इस अपील पर दिल्ली की एक निजी कंपनी इंटरलिंक फूड प्राइवेट लिमिटेड ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे 180 मज़दूरों को झारखंड वापस लाने के लिए हाथ मिलाया था. 4 जून को चार्टर प्लेन से 180 मज़दूर पोर्टब्लेअर से रांची पहुंचे थे . 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनझारखंडफ्लाइटप्रवासी मजदूरहेमंत सोरेनरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?