लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा में सत्ताधारी दल से अलग बैठेंगे भाजपा से निष्कासित विधायक चैंपियन

By भाषा | Updated: December 4, 2019 15:11 IST

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सदन में इसकी घोषणा की। अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिसंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक पत्र में उन्हें चैंपियन को पार्टी से निष्कासित किये जाने की सूचना दी थी और इसी संदर्भ में आज संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने भी उन्हें एक पत्र दिया।

Open in App
ठळक मुद्देचैंपियन के लिए सत्ताधारी भाजपा से अलग एक सीट आवंटित कर दी है और वह सदन में भाजपा के सदस्य नहीं हैं।चैंपियन को अनुशासनहीनता के कारण इस वर्ष जुलाई में भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया था।

अनुशासनहीनता के कारण भाजपा से निष्कासित किए गए खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को उत्तराखंड विधानसभा में सत्ताधारी दल से अलग सीट आवंटित कर दी गयी।

यहां राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सदन में इसकी घोषणा की। अध्यक्ष ने बताया कि तीन दिसंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक पत्र में उन्हें चैंपियन को पार्टी से निष्कासित किये जाने की सूचना दी थी और इसी संदर्भ में आज संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने भी उन्हें एक पत्र दिया।

अग्रवाल ने कहा कि दोनों पत्रों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने चैंपियन के लिए सत्ताधारी भाजपा से अलग एक सीट आवंटित कर दी है और वह सदन में भाजपा के सदस्य नहीं हैं। अक्सर विवादों में घिरने वाले चैंपियन को अनुशासनहीनता के कारण इस वर्ष जुलाई में भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया था।

अपने समर्थकों के साथ शराब पीते और कई बंदूकों को हाथ में उठाये नृत्य करते विधायक चैंपियन का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की थी। इससे पहले, जून में भाजपा ने चैंपियन को तीन माह के लिये निलंबित कर दिया था और पार्टी संगठन की गतिविधियों में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी थी।

वर्ष 2016 में कांग्रेस की हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले नौ विधायकों में चैंपियन भी शामिल थे। बाद में उन्होंने अन्य कांग्रेसी विधायकों की तरह भाजपा का दामन थाम लिया था।

टॅग्स :उत्तराखण्डहरीश रावतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज