लाइव न्यूज़ :

विधान परिषदः महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चुनाव, 42 सीट, 10 दिसंबर को मतदान, जानें सबकुछ

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:32 IST

Legislative Council: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। परिणाम 14 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रक्रिया 16 दिसंबर तक पूरी होगी।कम से कम 75% मतदाता हैं निर्वाचन क्षेत्र में उपलब्ध होना चाहिए। कर्नाटक विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की सीटों के लिए 10 दिसंबर को मतदान की घोषणा की। स्थानीय निकाय श्रेणी से 42 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 10 दिसंबर को होंगे।

आयोग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में विधान परिषद के सात स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के आठ मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी को खत्म होने वाला है। इसमें कहा गया है कि आयोग ने दिशा निर्देश जारी किए है कि अगर किसी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 75 प्रतिशत स्थानीय प्राधिकारी काम कर रहे हैं और निर्वाचन क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से कम से कम 75 प्रतिशत मतदाता उपलब्ध है तो मतदाताओं को विधान परिषद के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए उपलब्ध माना जाता है।

आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निकाय श्रेणी के सात निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच में 75 प्रतिशत से अधिक स्थानीय निकाय काम कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि आयोग ने उपरोक्त नौ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से तेलंगाना विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। एक अन्य बयान में आयोग ने कहा कि कर्नाटक विधान परिषद के 25 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अगले साल पांच जुलाई को समाप्त हो रहा है।

अब आयोग ने 20 स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से कर्नाटक विधान परिषद का द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश विधान परिषद के 11 मौजूदा सदस्यों के कार्यकाल की अवधि इस साल आठ अगस्त को खत्म हो गयी।

अब वहां आठ स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कराने का फैसला किया गया है। आयोग ने बताया कि विधान परिषद की सभी सीटों पर चुनाव 10 दिसंबर को कराया जाएगा और मतगणना 14 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 16 दिसंबर तक पूरी होगी।

टॅग्स :चुनाव आयोगआंध्र प्रदेशतेलंगानामहाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे