लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम में लीक हुए 60 प्रतिशत से अधिक स्टाइरीन गैस के रिसाव को बंद किया गया

By भाषा | Updated: May 8, 2020 20:22 IST

विशाखापत्तनम में एलजी पॉलिमर्स में एक टैंक से 60 प्रतिशत से अधिक स्टाइरीन गैस के रिसाव को अब तक बंद कर दिया गया है। जिला कलेक्टर वी विनय चंद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देविशाखापत्तनम के एलजी पॉलिमर्स में एक टैंक से 60 प्रतिशत से अधिक स्टाइरीन गैस के रिसाव को अब तक बंद कर दिया गया है बृहस्पतिवार को तड़के हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है ।

अमरावती:आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के निकट बृहस्पतिवार को एलजी पॉलिमर्स में एक टैंक से 60 प्रतिशत से अधिक स्टाइरीन गैस के रिसाव को अब तक बंद कर दिया गया है और संयंत्र में सभी रासायनिक टैंक सुरक्षित हैं। जिला कलेक्टर वी विनय चंद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार को तड़के हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है ।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान सौंपी एक रिपोर्ट में कलेक्टर ने कहा कि बाकी बचे स्टाइरीन वाष्प को पोलिमर में बदलने और उसे सुरक्षित बनाने में 18-24 घंटे का समय लग सकता है। कलेक्टर ने कहा, ‘‘हमने रिसाव को पूरी तरह से रोकने के लिए सभी कदम उठाये हैं और विशेषज्ञ स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’’ विशाखापत्तनम में राहत उपायों की निगरानी कर रहीं मुख्य सचिव नीलम साहनी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और एलजी संयंत्र के सभी टैंक सुरक्षित है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इंजीनियरों से बात करने के निर्देश दिये और संयंत्र में कच्चे माल और रसायनों का इस्तेमाल करने के कदमों पर विचार करने को कहा। इस बीच मुख्य सचिव साहनी ने गैस रिसाव की इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच दल गठित करने का एक आदेश जारी किया।

जांच दल इसी प्रकार के संयंत्रों की औद्योगिक सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल में सुधार के उपाय सुझाएगा। विशेष मुख्य सचिव (पर्यावरण एवं वन) नीरभ कुमार प्रसाद इसके अध्यक्ष होंगे और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव विवेक यादव सदस्य-संयोजक होंगे। विशेष सीएस (उद्योग), विशाखापत्तनम जिला कलक्टर और शहर पुलिस आयुक्त अन्य सदस्य होंगे।

मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘ यह समिति रिसाव के कारणों की जांच करेगी और यह पता लगायेगी कि कंपनी ने सभी सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन किया है या नहीं।’’ समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसविशाखापट्टनम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील