लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2025 18:57 IST

इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में नई सरकार के एजेंडों को पेश किया। इस दौरान दोनों सदन के सभी सदस्यों को मौजूद रहना होता है। लेकिन तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं आए। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बरसों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए राज्यपाल के अभिभाषण से दूरी बना ली। दरअसल, 18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र का आज तीसरे दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण में नई सरकार के एजेंडों को पेश किया। इस दौरान दोनों सदन के सभी सदस्यों को मौजूद रहना होता है। लेकिन तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं आए। 

दरअसल, सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तेजस्वी फिलहाल दिल्ली में हैं। सदन शुरु होने के पहले भी तेजस्वी दिल्ली में ही थे। सदन शुरु होने के एक दिन पहले पटना लौटे थे। 

तेजस्वी यादव का परिवार भी दिल्ली में ही मौजूद है। ऐसे में तेजस्वी यादव ने अपने नेता प्रतिपक्ष के दायित्व को नजरअंदाज कर दिल्ली चले गए। तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने से सियासी सरगर्मी तेज है। वहीं, जदयू के विधान पार्षद एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सुबह से ही विधानमंडल परिसर में इधर-उधर घूमते नजर आए। दरअसल, वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खोज रहे थे। वह भी बेहद मज़ाकिया अंदाज में थे। 

नीरज कुमार ने कहा कि भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए? नीरज कुमार ने विधान परिषद की लॉबी में मौजूद पत्रकारों, कर्मचारियों और अन्य विधायकों से एक ही सवाल पूछा “भाई तेजस्वी कहां है? तेजस्वी यादव जी दिखे हैं क्या? हमको तो नहीं दिख रहे। अगर आपको दिखें तो हमको बताइए।” नीरज कुमार के चेहरे पर तंज और व्यंग्य का वही पुराना अंदाज था, जो अक्सर वह तेजस्वी यादव पर हमला करते समय दिखाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ तेजस्वी ही नहीं दिख रहे, बल्कि उनकी “आत्मा भी नहीं दिखाई दे रही”। जब पत्रकारों ने नीरज कुमार से पूछा कि आखिर वह इस तरह क्यों “ढूंढ रहे हैं, तो नीरज ने कहा कि “आज राज्यपाल का अभिभाषण है और विपक्ष का नेता गायब है। उन्हें बताना चाहिए वह कहां हैं? क्या किसी आरोप में उनकी सुनवाई थी? या फिर उन्हें अचानक विदेश घूमने का शौक हो गया? ”उनके इस बयान के बाद तेजस्वी यादव के विदेश जाने संबंधी व्यंग्य को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुलिस ने उपसभापति के पति रामधनी यादव को मार गिराया, तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में, शेयर की तस्वीरें?

भारतखगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शनिवार को सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी