लाइव न्यूज़ :

कानून-व्यवस्था की विफलता से हुई जहांगीरपुरी हिंसा- बोलें मौलाना महमूद मदनी, कहा भड़काऊ नारे और हथियारों के प्रदर्शन करने वाले की हो गिरफ्तारी

By आजाद खान | Updated: April 20, 2022 08:42 IST

आपको बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद और मौलाना मदनी के कहने पर मंगलवार को पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जहांगीरपुरी के प्रभावित इलाके का जायजा किया था। इस पर मौलाना का यह बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देजहांगीरपुरी हिंसा पर मौलाना महमूद मदनी ने अपना बयान दिया है। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था की विफलता करार दिया है। मौलाना ने भड़काऊ नारे लगाने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी हिंसा पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद (महमूद मदनी समूह) के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी का बयान सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को इस हिंसा पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि भड़काऊ नारे लगाने और हथियारों का प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। मौलाना महमूद मदनी ने यह भी कहा है कि यह हिंसा कानून-व्यवस्था की विफलता के कारण हुई है और उन्होंने इस पर निष्पक्ष रूप से जांच की मांग की है। आपको बता दें कि मंगलवार को मौलाना मदनी के कहने पर जमीयत के तरफ से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल घटना पर पहुंची थी और वहां के हालात का जायजा लिया था। प्रतिनिधिमंडल के जायजे पर ही मौलाना मदनी ने यह बयान दिया है। 

जहांगीरपुरी हिंसा पर क्या बोलें मौलाना मदनी

मौलाना महमूद मदनी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि जो भी जांच एजेंसियां इस मामले की जांच करेंगी, उन्हें पूरे ईमानदारी से इसकी जांच कर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना होगा। उन्होंने यह कहा कि जांच के दौरान एजेंसियों को पूरे तह तक पहुंचनी चाहिए और मामले में सही जांच होनी चाहिए। मौलाना मदनी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो लोग या ग्रुप भड़काऊ नारे लगाते है और गैर कानूनी तरीके से हथियारों का प्रदर्शन करते हैं, उनकी धरपकड़ और गिरफ्तारी की भी जरूरत है। 

राज्यसभा के पूर्व सदस्य मदनी ने यह भी दावा किया कि शनिवार को जहांगीरपुरी में सुबह से इस तरह की गतिविधियां हुई जिसे रोकने में पुलिस नकामयाब रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस धार्मिक जुलूस में शामिल अराजक तत्वों पर काबू नहीं पा सकी जिससे यह घटना हुई है जो काफी निंदनीय है। 

आपत्तिजनक नारे के लगने से यह पथराव हुआ

स्थानीय लोगों से बातचीत पर जमीयत ने यह दावा किया है कि जुलूस के दिन शाम में जब तीसरी बार धार्मिक जुलूस हुसैन चौक होते हुए प्रभावित इलाके में पहुंचा तो यहां पर मुस्लिमों पर कथित रूप से आपत्तिनजक नारे लगे जिससे इलाके का महौल बिगड़ा और फिर दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ है। जमीयत ने यह भी कहा कि धार्मिक जुलूस में लोगों के हाथों में हथियार था। आपको बता दें कि जमीयत के तरफ से गए प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने मामले में गिरफ्तार लोगों के परिवार वालों से भी मिले हैं। 

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाMaulana MadaniJamiat Ulema-e-HindNew DelhiPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज