लाइव न्यूज़ :

ताजा घटनाक्रम, महाराष्ट्र में उलटफेर, फड़नवीस का इस्तीफा, जानिए क्या-क्या हुआ

By भाषा | Updated: November 26, 2019 17:01 IST

उच्चतम न्यायालय के महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करने का निर्देश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद कहा, अगले पांच वर्ष के लिए उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे।सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद महाराष्ट्र राजनीति में जारी उठा-पटक का ताजा घटनाक्रम इस प्रकार है:

दोपहर 03: 41 : देवेन्द्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

दोपहर 03: 20 : शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

दोपहर 03: 18 : संजय राउत ने शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन के नेताओं से मुलाकात के बाद कहा, अगले पांच वर्ष के लिए उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे।

दोपहर 03: 01 : उच्चतम न्यायालय के महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन करने का निर्देश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ बैठक की।

दोपहर 02: 17 : उच्चतम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार शाम तक विश्वास प्रस्ताव पर मतदान का आदेश देने के बाद कांग्रेस ने सदन का सबसे वरिष्ठ सदस्य कार्यवाहक अध्यक्ष होना चाहिए क्योंकि ऐसा ही नियम है।

दोपहर 01: 18 : महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर भाजपा ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचने को कहा है।

दोपहर 12: 34 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में केन्द्र का जो रवैया था, उसे देखकर यह बात निश्चित नहीं है कि मौजूदा शासन के हाथ में संवैधानिक मानदंड सुरक्षित है।

दोपहर 12: 18: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को विश्वास जताया कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उनकी पार्टी कल जीत हासिल करेंगी।

दोपहर 12: 07: शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 162 विधायकों का समर्थन है और ऐसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को पद से इस्तीफा देना चाहिए।

सुबह 11: 50 : भाजपा ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति प्रदर्शन से सभी दलों की स्थिति को स्पष्ट हो जायेगी। भाजपा के प्रवक्ता नलिन कोहली ने फैसला को पार्टी के लिए एक ‘‘झटका’’ होने से इनकार किया।

सुबह 11: 46 : महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में यहां विधान भवन और उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।

सुबह 11: 39 : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश की प्रशंसा की।

सुबह 11: 32 : कांग्रेस, शिवसेना सहित कई विपक्षी दलों ने संविधान दिवस के मौके पर सरकार द्वारा आहूत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का बहिष्कार किया और संसद परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।

सुबह 11: 22 : शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि सत्य की हार नहीं हो सकती।

सुबह 11: 03 : महाराष्ट्र के राजनीतिक ड्रामे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने कहा कि भाजपा का खेल खत्म।

सुबह 11 बजे : कांग्रेस ने नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और राकांपा उच्चतम न्यायालय के महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन के फैसले से संतुष्ट है। संविधान दिवस पर संविधान का सम्मान हुआ।

सुबह 10: 42 : उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि बुधवार को सभी निर्वाचित सदस्य शपथ ग्रहण कर लें।

सुबह 10: 39 : उच्चतम न्यायालय ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस बुधवार को बहुमत साबित करें।

सुबह 9:14 : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को चुपचाप शपथ ग्रहण कराने को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक भगत सिंह स्वतंत्रता के लिए फांसी पर चढ़ गए वहीं दूसरे ने रात के अंधेरे में लोकतंत्र को ‘‘फांसी पर लटका दिया।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला