लाइव न्यूज़ :

मनाली के पास भूस्खलन: 2000 पर्यटकों को निकला गया बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By स्वाति सिंह | Published: May 18, 2019 10:47 AM

शुक्रवार को दोपहर के बाद रोहतांग में बर्फ और गुलाबा में बारिश शुरू हो गई थी। इसके कारण ही गुलाबा में सड़क धंस गई। इसमें लगभग 1115 पर्यटक गाड़ियां फंस गई, जिमसें लगभग 4000 लोग सवार हैं।

Open in App

मनाली के नजदीक गुलाबा में शुक्रवार को भूस्खलन के चलते लगभग 4000 सैलानी फंस गए। खबर मिलते ही राहत और बचाव की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन जुटी है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से अबतक  2000 यात्रियों को बाहर निकला जा चूका है। सीमा सड़क संगठन और प्राइवेट मशीनरी गुलाबा में मनाली-रोहतांग मार्ग को बहाल करने में जुटी है।

भूस्खलन होने के कारण मनाली-रोहतांग मार्ग बंद हो गया है। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर के बाद रोहतांग में बर्फ और गुलाबा में बारिश शुरू हो गई थी। इसके कारण ही गुलाबा में सड़क धंस गई। लगातार भूस्खलन से रोड बंद हो गया। इसमें लगभग 1115 पर्यटक गाड़ियां फंस गई, जिमसें लगभग 4000 लोग सवार हैं। बीआरओ (BRO) ने मौके पर मशीनरी भेज दी है, जिससे हालत पर काबू पाया जा रहा है। लेकिन मलबा लगातार पहाड़ी से गिर रहा है।

रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

उधर, बीते हफ्ते रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे 1500 से अधिक वाहन वहां फंस गए। अधिकारी ने बताया कि कश्मीर को बाकी देश से जोड़ने वाला 270 किमी लंबा एकमात्र राजमार्ग रामबन जिले के डिग्डोल इलाके में भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है।

टॅग्स :मनालीभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वBrazil Floods: ब्राजील में बाढ़ से भारी तबाही, 70000 लोग बेघर, 57 से ज्यादा मौतें, अभी भी कई लापता

विश्वLandslide: इंडोनेशिया में 18 और कांगो में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, राहत कार्य तेज, अभियान में जुटे अधिकारी घबराये

विश्वChina landslide: चीन के पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, दो लोगों की मौत और 40 से अधिक लापता, इलाकों से 500 को निकाला

भारतमनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग 20 नवंबर से बंद, अगले साल मई के आसपास फिर से खुलेगा

भारतHimachal Disaster: मंडी के शेहनु गौनी और खोलानाला गांवों में फटा बादल, NDRF फंसे हुए 51 लोगों को बचाया

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: महिला की शिकायत पर इतनी राजनीति क्यों?

भारतराज कुमार सिंह का ब्लॉग: आधी आबादी के साथ राजनीतिक छल

भारतLok Sabha Elections 2024: "आपका हर वोट अमेठी के विकास को नई दिशा देगा", स्मृति ईरानी ने संसदीय क्षेत्र के लोगों से वोट डालने की अपील की

भारतदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, जानिए किन रूट्स पर रहेगा असर

भारतब्लॉग: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ना अच्छा संकेत