लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: विधानसभा चुनाव से पहले राजद और तेजस्वी यादव को झटका?, लालू प्रसाद पर सुनवाई तेज करने का निर्देश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2025 12:06 IST

Land For Job Scam: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई के जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमे पर रोक लगाने से इनकार करने के फैसले को चुनौती दी थी।शीर्ष अदालत ने मामले में यादव को निचली अदालत में पेशी से छूट भी प्रदान की।दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है।

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद और तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। चुनाव नवंबर 2025 में होने वाला है। इस बीच उच्चतम न्यायालय ने कहा कि लालू प्रसाद पर सुनवाई तेज कीजिए। भष्ट्राचार को लेकर तेजस्वी को जवाब देनी पड़ेगी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को ज़मीन के बदले नौकरी 'घोटाले' में कोई राहत नहीं मिली, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई रोकने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि 77 वर्षीय वरिष्ठ राजद नेता को मुकदमे के दौरान व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट लालू यादव की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मुकदमे पर रोक लगाने से इनकार करने के फैसले को चुनौती दी थी।

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सीबीआई के जमीन के बदले नौकरी मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई में तेजी लाने को कहा। शीर्ष अदालत ने मामले में यादव को निचली अदालत में पेशी से छूट भी प्रदान की।

गत 29 मई को, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है। उच्च न्यायालय ने एजेंसी की प्राथमिकी रद्द करने की यादव की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया और सुनवाई 12 अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित भारतीय रेलवे के पश्चिम मध्य क्षेत्र में ग्रुप ‘डी’ की नियुक्तियों से संबंधित है। ये नियुक्तियां कथित तौर पर राजद अध्यक्ष के परिवार या सहयोगियों के नाम पर उपहार में दी गई या हस्तांतरित की गई जमीन के बदले में की गई थीं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट