लाइव न्यूज़ :

पटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे बन रहे अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं लालू यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: December 31, 2025 19:05 IST

बताया जाता है कि यह नया आवास किसी आधुनिक महल से कम नहीं है। अंदर की जानकारी के मुताबिक, इस बंगले को बेहद लग्जरी लुक दिया जा रहा है। घर में पांच बड़े मास्टर बेडरूम और दो विशाल हॉल बनाए गए हैं। 

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव खरमास के बाद पटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे बन रहे अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे बनकर लगभग तैयार है। दरअसल, महुआ बाग में उनका एक बड़ा बंगला निर्माणाधीन जरूर है, लेकिन वहां काम पूरा होने में अभी एक साल का वक्त लगेगा। ऐसे में किसी को कानों-कान खबर नहीं थी कि वेटनरी कॉलेज के पीछे एक और आलीशान बंगला उनके लिए तैयार किया जा रहा है। 

बताया जाता है कि यह नया आवास किसी आधुनिक महल से कम नहीं है। अंदर की जानकारी के मुताबिक, इस बंगले को बेहद लग्जरी लुक दिया जा रहा है। घर में पांच बड़े मास्टर बेडरूम और दो विशाल हॉल बनाए गए हैं। 

राजद सूत्रों के अनुसार करीब दो दर्जन मजदूर फिनिशिंग और आकर्षक पेंटिंग के काम में जुटे हैं ताकि खरमास खत्म होते ही गृह प्रवेश कराया जा सके। इस घर के ठीक पीछे उनके साले सुभाष यादव का आवास है, जिससे सुरक्षा और मेल-मिलाप दोनों आसान होगा। हालांकि लालू यादव के इस नए ठिकाने को इतना गोपनीय रखा गया है कि वहां सुरक्षा के कड़े पहरे बिठा दिए गए हैं। 

इस नए आवास का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। घर के बाहर एक बड़ा गार्डन एरिया भी विकसित किया जा रहा है, जहां फिलहाल पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है, ताकि परिसर को आकर्षक और सुंदर रूप दिया जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

जानकारों के अनुसार लालू यादव का महुआ बाग इलाके में भी निर्माणाधीन बंगले को पूरी तरह तैयार होने में अभी एक साल से अधिक का समय लग सकता है। ऐसे में अंतरिम व्यवस्था के तौर पर खरमास के बाद वेटनरी कॉलेज के पीछे बन रहे इसी नए बंगले में उनके शिफ्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा