लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: दिवाली पर पत्रकारों को उपहार में मिले लाखों रुपए! मिठाई के डिब्बों में पैसे बांटने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: October 29, 2022 13:41 IST

ऐसे में सीएमओ के सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि मामले में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि वह इससे अनभिज्ञ हैं कि पत्रकारों को इस तरह की ‘नकदी’ दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली पर पत्रकारों को मिठाई के डिब्बों में पैसे बांटने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। इस पर बोलते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि उनको इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ने इसकी न्यायिक जांच की मांग भी की है।

बेंगलुरु:कांग्रेस ने इन आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की है कि कर्नाटक में दिवाली पर कुछ पत्रकारों को मिठाई के डिब्बों के साथ ‘नकद उपहार’ दिए गए। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया है। 

पत्रकारों को दिया गया है 1 लाख रुपए नकद रिश्वत- रणदीप सिंह सुरजेवाला 

मामले में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है, “40 प्रतिशत सरकार ने पत्रकारों को एक लाख रुपए नकद देकर उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की।” ऐसे में सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस बाबत सवाल पूछे है। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम बसवराज बोम्मई से 3 सवाल पूछे है

इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे पूछा है, “ क्या श्रीमान बोम्मई जवाब देंगे- 1. क्या यह मुख्यमंत्री द्वारा "रिश्वत" नहीं है? 2. एक लाख रुपए का स्रोत क्या है? क्या यह सरकारी खजाने का पैसा है या मुख्यमंत्री ने खुद दिया है? 3. क्या ईडी या आयकर विभाग इसका संज्ञान लेगा?” 

कांग्रेस ने की है न्यायिक जांच की मांग

ऐसे में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की और इसे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से पत्रकारों को ‘स्वीट बॉक्स ब्राइब’ यानी ‘‘मिठाई के डिब्बे में रिश्वत करार दिया’’ है।

पार्टी ने आगे क्या कहा

मामले में पार्टी ने आगे कहा, “राज्य के लोगों को पता होना चाहिए कि कितना पैसा रिश्वत के तौर पर दिया गया है और कितना पैसा प्राप्त किया गया है और कितना लौटाया गया।” सीएमओ के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि वह इससे अनभिज्ञ हैं कि पत्रकारों को ‘नकदी’ दी गई। 

टॅग्स :कर्नाटकBJPकांग्रेसरिश्‍वतDiwakar SinghBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई