लाइव न्यूज़ :

बिहार: लखीसराय में कुर्ता पायजामा पहनने के कारण जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को फटकारा, दिया निलंबित करने का आदेश

By शिवेंद्र राय | Updated: July 11, 2022 17:14 IST

बिहार के लखीसराय जिले के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को एक स्कूल प्रधानाध्यापक का कुर्ता पायजामा पहनना पसंद नहीं आया। पहले तो जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को जमकर फटकार लगाई फिर निलंबित करने का फैसला भी सुना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के लखीसराय जिले की है घटनानिरीक्षण पर निकले थे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंहकुर्ता पायजामा पहनने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

लखीसराय: सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बिहार के लखीसराय जिले के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एक बालिका प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यपक को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय को गुस्सा इसलिए आया है क्योंकि प्रधानाध्यापक ने कुर्ता पायजामा पहन रखा था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला ये है कि बिहार  के लखीसराय जिले के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह निरीक्षण पर निकले थे। अपने दौरे के दौरान जब जिलाधिकारी महोदय बालगुदर स्थित बालिका प्राइमरी स्कूल पहुंचे तब उन्हें प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह कुर्ता पायजामा में बच्चों को पढ़ाते दिखे। जिलाधिकारी को प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह का पहनावा बेहद नागवार गुजरा। 

प्रधानाध्यापक के कुर्ता पायजामा पहनने से गुस्साए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस परिधान में आप शिक्षक नहीं बल्कि राजनेता दिख रहे हैं। गुस्साए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह को सिर्फ फटकार लगाकर ही नहीं रुके। जिलाधिकारी ने शिक्षाधिकारी को मौके पर ही निर्भय कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश भी दे दिया। जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि प्रधानाध्यापक का वेतन काटा जाए और उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्कूल के संचालन के तौर तरीकों पर भी सवाल उठाए और मौजूदा व्यवस्था से बेहद खफा नजर आए। लेकिन जिस तरह से स्कूल के प्रधानाध्यापक को कुर्ता पायजामा पहनने के कारण कार्रवाई का सामना करना पड़ा, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में रही।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या भारत में एक स्कूल टीचर का कुर्ता पायजामा पहनना गुनाह है। लोग ये भी पूछ रहे हैं कि जिलाधिकारी संजयकुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार सिंह के साथ साथ जैसा व्यहार किया, क्या वो स्वीकार करने लायक है?

बता दें कि हाल ही में लखीसराय जिले का 28वां जिला स्थापना दिवस मनाया गया। लखीसराय जिला का स्थापना 3 जुलाई 1994 को तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के द्वारा की गई थी।

टॅग्स :बिहारलखीसरायSchool EducationDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार