लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में शुरू हुआ लड्डु विवाद पहुंचा कुत्ता तक, बात वफादारी की हुई थी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2023 15:43 IST

दरअसल, बुधवार को भाजपा ने जब लड्डु खाने से मना किया तो राजद ने कह दिया कि कुत्तों को घी हजम नहीं होता है। अब भाजपा ने इसको लेकर राजद पर तीखा हमला बोला है। 

Open in App
ठळक मुद्देइससे पूर्व बुधवार को लालू परिवार को जमानत मिलने की खुशी में विधानसभा में लड्डू बांटे गए थेबुधवार को भाजपा ने जब लड्डु खाने से मना किया तो राजद ने कह दिया कि कुत्तों को घी हजम नहीं होता हैभाजपा MLA बचौल ने कहा- सारी दुनिया जानती है कि कुत्ते वफादार होते हैं और चोर को देखकर भौकते हैं

पटना: बिहार विधानसभा में लड्डु को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को कुत्तों तक पहुंच गया। दरअसल, बुधवार को भाजपा ने जब लड्डु खाने से मना किया तो राजद ने कह दिया कि कुत्तों को घी हजम नहीं होता है। अब भाजपा ने इसको लेकर राजद पर तीखा हमला बोला है। 

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि सारी दुनिया इस बात को जानती है कि कुत्ते वफादार होते हैं और वे चोर को देखकर भौकते हैं। उन्होंने बिहार की जनता के साथ वफादारी नहीं की। अगर उनके स्वभाव में वफा करना होता तो ये दिन देखने को नहीं मिलता। समन लेकर ईडी और सीबीआई नहीं आती।

बता दें कि बुधवार को सदन के बाहर लड्डू कांड हो गया था। लालू परिवार को जमानत मिलने की खुशी में विधानसभा में लड्डू बांटे गए थे। इस दौरान विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायकों को राजद नेताओं ने लड्डू खिलाने का प्रयास किया था। तभी भाजपा के विधायक ने मिठाई से भरी थाली को हवा में उछाल दिया था। इस पर ही राजद ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था। 

ट्वीट में लिखा गया- सामान्य ज्ञान प्रश्न यूं ही- क्या देसी घी के लड्डू कुत्ते पचा सकते हैं। अब विधायक बचौल ने कहा कि अगर हम कुत्ता हैं तो कुत्ता वफादार होता है। जो चोर होते हैं, वही भौंकते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि आज नहीं तो कल उनको जेल जाना ही है। 

बचौल ने कहा कि तेजस्वी हाईकोर्ट जाएं सुप्रीम कोर्ट जाएं, उनको कहीं से भी राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने नौकरी के बदले जमीन ली है। साक्ष्य मौजूद है। उनको आज न कल जेल जाना ही होगा। उनका कैरियर चौपट हो जाएगा।

टॅग्स :बिहारBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल