लाइव न्यूज़ :

सोनम वांगचुक ने खुद को नजरबंद किए जाने का किया दावा, पुलिस का इनकार

By भाषा | Updated: January 30, 2023 15:38 IST

सोनम वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 जनवरी से 18,380 फुट ऊंचे खारदुंग ला पर भूख हड़ताल की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें यहां उनके संस्थान में नजरबंद रखा गया है।पुलिस ने वांगचुक के आरोप को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को केवल खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने से रोका गया। 

लेह: बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' के एक चरित्र को प्रेरित करने वाले प्रमुख इंजीनियर और नवाचारी सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि उन्हें यहां उनके संस्थान में नजरबंद रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने वांगचुक के आरोप को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि वांगचुक को केवल खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने से रोका गया। 

वांगचुक ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 26 जनवरी से 18,380 फुट ऊंची चोटी पर पांच दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की थी। वांगचुक की मांगों में संविधान की छठी अनुसूची का विस्तार और अनियंत्रित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक विस्तार से पर्यावरण का संरक्षण भी शामिल है। 

भाजपा को छोड़कर लेह और करगिल दोनों जिलों में लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दल, सामाजिक और धार्मिक समूह और छात्र संगठन मांगों के समर्थन में आ गए हैं। लेह की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.डी. नित्या ने कहा, ''उन्हें (वांगचुक) खारदुंग ला दर्रे पर पांच दिन की भूख हड़ताल करने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी गई क्योंकि वहां तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।'' 

अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने खारदुंग ला दर्रे की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने रोका और उनसे लौटने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने प्रतिरोध जताया, जिसके चलते कानूनी कार्रवाई के तहत उन्हें उनके संस्थान में वापस लाया गया। वहीं, वांगचुक ने दावा किया कि उन्हें संस्थान में नजरबंद कर दिया गया है।

माकपा ने वांगचुक को नजरबंद किए जाने को निंदनीय बताया

लद्दाख के शिक्षा सुधारवादी सोनम वांगचुक के लेह स्थित उनके संस्थान में 'नजरबंद' किए जाने के दावे के एक दिन बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाने के विषय पर बोलने से वांगचुक को रोका गया। हालांकि, पुलिस ने वांगचुक के आरोप का खंडन किया है और कहा है कि उन्हें केवल खारदुंग ला टॉप पर पांच दिन का उपवास करने से रोका गया। 

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, "मैगसायसाय पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक के जीवन से '3 इडियट्स' प्रेरित है। उन्होंने लद्दाख की अनूठी विशेषताओं की रक्षा के लिए एक अभियान चलाया और इसके लिए नजरबंद हैं। अनुसूची 6 और जलवायु परिवर्तन के खतरों तथा गणतंत्र दिवस पर बोलने से रोका गया...यह निंदनीय है।" 

टॅग्स :लद्दाखPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी