लाइव न्यूज़ :

कुढ़नी विधानसभा सीट उपचुनावः जदयू ने मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया, 5 दिसंबर को भाजपा से मुकाबला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2022 18:09 IST

Kurhani assembly seat by-election 2022: राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सहमती से कुढ़नी सीट जदयू को दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने नाम की घोषणा की।राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी।बिहार में तीन महीने हुए हैं, जब राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है।

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट पर महागठबंधन की ओर से इस बार जदयू का उम्मीदवार उतारा गया है। ऐसे में भाजपा का सामना राजद के बजाय जदयू से होगा। पिछले चुनाव में यह सीट राजद के कब्‍जे में थी। महागठबंधन की ओर से जदयू के मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

वह पहले भी वर्ष 2005 और 2010 में कुढ़नी से जदयू विधायक रह चुके हैं। शनिवार को महागठबंधन की ओर से आयोजित एक साझा प्रेस कांफ्रेस में जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके नाम की घोषणा की। इस दौरान राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सहमती से कुढ़नी सीट जदयू को दी गई है।

पिछले चुनाव में वहां से राजद उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार जदयू को वहां से चुनाव लड़ने पर महागठबंधन सहमत हुआ है। दरअसल, कुढ़नी सीट राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि महागठबंधन की ओर से यहां राजद का ही उम्मीदवार उतारा जाएगा।

हालांकि जातीय समीकरण को देखते हुए जदयू नेता मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है। मनोज कुशवाहा मंत्री भी रह चुके हैं। पूर्व में वह भाजपा के केदार गुप्ता को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हरा चुके हैं। बाद में जब जदयू एनडीए गठबंधन में आ गया तो कुढ़नी की सीट भाजपा के खाते में चली गई थी।

इसके बाद जदयू ने उन्हें मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उधर, राजद नेताओं का बड़ा वर्ग लालू-तेजस्वी के फैसले से हैरान है। बिहार में तीन महीने हुए हैं जब राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है। इस बीच तेजस्वी यादव लगातार नीतीश के सामने सरेंडर होते दिखे हैं। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनाआरजेडीजेडीयूBJPनीतीश कुमारRajiv Ranjan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल