लाइव न्यूज़ :

kurhani Assembly by-Election 2022: जिंदगी झंड बा नीतीश बाबू, कौन बात के घमंड बा..., बीजेपी सांसद रविकिशन ने बिहार सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2022 18:37 IST

kurhani Assembly by-Election 2022: भाजपा और महागठबंधन ने  पूरी ताकत झोंक दी। 5 दिसंबर को मतदान होना है। जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा और भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के बीच मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्देवीआईपी और एआईएमआईएम प्रत्याशी खेल बिगाड़ने के प्रयास में हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित किया।भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन और लोजपा सांसद चिराग पासवान भी मैदान में उतरे।

kurhani Assembly by-Election 2022: बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को लेकर 5 दिसंबर को मतदान होना है। इसको लेकर भाजपा, महागठबंधन और वीआईपी के साथ ही ओवेसी के पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी चुनवी मैदान में हैं।

इसको लेकर इन सभी दलों के प्रमुख नेताओं का कुढ़नी में दौरा और रोड शो जमकर हुआ। शुक्रवार को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद आज यानि 3 दिसंबर को भाजपा और महागठबंधन ने अपनी ओर से पूरी ताकत झोंक दी। 

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन और लोजपा सांसद चिराग पासवान भी मैदान में उतरे और भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के पक्ष में प्रचार किया। दोनों नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के भारी जीत का दावा किया। रवि किशन ने अपने संबोधन की शुरूआत ‘दिल दिया है, जां भी देंगे…’ गीत से की।

इसके बाद अपने अंदाज में उन्होंने मंच से कहा कि जिंदगी झंड बा नीतीश बाबू, कौन बात के घमंड बा। जंगलराज के घमंड बा। एक आदमी बीमार बा। पूरा बिहार बीमार हो गइल। भोजपुरी स्टार ने कहा कि ये चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये चुनाव सम्मान की लड़ाई है। ये चुनाव गुंडाराज जंगलराज का खात्मा करेगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के साथ धोखा हुआ। ये चुनाव मोदी जी का चुनाव है। मोदी जी का संदेशा लेकर आए हैं कि केदार बाबू को जिताइएगा। ये कौन बिहार है? ये कर्पूरी ठाकुर की भूमि है। गुंडई शुरू हो गई। कत्लेआम हो रहा है। वहीं, चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री की सभा में हुए हंगामे का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि कल सीटीईटी अभ्यर्थी क्या गलत मांग कर रहे थे, जो इनलोगों ने कुर्सी से मारकर उन्हे भगा दिया। उन्होंने कहा कि चिराग की बस इतनी गलती है कि मैं अपने प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने की बात करता हूं। इसलिए हमें तोड़कर कमजोर करने का कोशिश किया जा रहा है।

चिराग को अगर सत्ता का लालच होता तो मुख्यमंत्री के सामने झुक जाता। नीतीश कुमार की गलत नीतियों से समझौता कर लेता तो आज क्या कभी भी अपलोगों से नजर नहीं मिला पाता। बता दें कि इससे पहले बिहार में गोपलगंज और मोकामा में हुए उपचुनाव में भी चिराग पासवान ने भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दिया था।

इसमें एक सीट पर भाजपा की जीत हुई तो, दुसरे में हार। लेकिन, सबसे अहम बात यह रहा था कि चिराग के समर्थन के कारण नीतीश कुमार के वोट में काफी सेंधमारी मारी हुई थी। जिससे जदयू के लिए चिंता पैदा हो गई है। कुढ़नी में अल्पसंख्यक मुख्य वोट बैंक हैं।

यहां महागठबंधन की तरफ से जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा और भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता के बीच मुकाबला है। वहीं वीआईपी और एआईएमआईएम प्रत्याशी दोनों प्रमुख प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ने के प्रयास में हैं। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनारवि किशननीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार