लाइव न्यूज़ :

Kupwara: भारतीय सेना ने पांच आतंकी को किया ढेर, पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में कई भागे, सर्च अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 26, 2023 19:14 IST

Kupwara: सेना की चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा में एलओसी के पास सेना और पुलिस ने एक विशेष सूचना पर संयुक्त अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पार से हो रही घुसपैठ को विफल किया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।दो आतंकियों को उड़ी में मार गिराया गया था।

जम्मूः भारतीय सेना ने कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में एलओसी पार करने का प्रयास कर रहे आतंकियों में से पांच को ढेर कर दिया है। कुछेक के साथ अभी भी मुठभेड़ जारी थी और कुछेक वापस पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में भागने में कामयाब रहे थे। पांच दिनों के भीतर एलओसी पर यह दूसरा घुसपैठ का प्रयास है।

इससे पहले दो आतंकियों को उड़ी में मार गिराया गया था। सेना की चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा में एलओसी के पास सेना और पुलिस ने एक विशेष सूचना पर संयुक्त अभियान चलाया। सीमा पार से हो रही घुसपैठ को विफल किया गया है। यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

वहीं, कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें अब तक पांच आतंकवादी मारे गए हैं। अभी आप्रेशन चल रहा है। मुठभेड़ के बारे में मामले को लेकर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सेना और पुलिस की तरफ से आपरेशन जारी है।

घुसपैठ के लिए इस क्षेत्र से बार-बार कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार करीब 60 लान्चिंग पैड बनाए हैं। सेना और पुलिस की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आतंकियों की तादाद दिन व दिन घटती जा रही है। आने वाले दिनों में इनकी गिनती और भी कम होगी।

सोशल मीडिया ब्लॉगिंग एक्स प्लेटफार्म के माध्यम से अपडेट देते हुए, कश्मीर पुलिस जोन ने एडीजीपी कश्मीर के हवाले से लिखा गया है कि लश्कर के तीन और आतंकवादी मारे गए। कुल 5 मारे गए हैं। पहचान का पता लगाया जा रहा है। तलाशी अभियान जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले पुलिस ने बताया कि मच्छेल सेक्टर में मुठभेड़ शुरू हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती गोलीबारी में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा में एलओसी के पास मच्छेल सेक्टर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें जवानों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इसमें 3 आतंकी लश्कर से जुड़े थे, वहीं 2 की पहचान नहीं हो सकी है। बीते पांच दिनों में कश्मीर में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इससे पहले 22 अक्तूबर को जवानों ने बारामुल्ला के उड़ी सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया था। दोनों आतंकी एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे, जो लगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी का सहारा लेकर एलओसी पार करने की कोशिश कर रहा था

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल