लाइव न्यूज़ :

पानीपुरी वाले बयान को लेकर तमिलनाडु के मंत्री पर बिफरे कुमार विश्वास, कहा- जबान ठीक रखोगे तो स्वाद बना रहेगा

By अनिल शर्मा | Updated: May 14, 2022 14:31 IST

कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- तमिल बेहद समृद्ध और विकसित भाषा है।आपको गौरवान्वित होना चाहिए कि हम और आप ऐसे भाषा-परिवार का अंग हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कुमार विश्वास ने कहा अपने क्षेत्रों में इडली-डोसा बनाने वाले दक्षिणी बंधुओं को हम प्यार व आदर से “अन्ना” कहते हैं। डॉ. के. पोनमुडी ने कहा था कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं।

नई दिल्लीः तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के. पोनमुडी के हिंदी को लेकर दिए विवादित बयान पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने पलटवार किया है। गौरतलब है कि पोनमुडी ने हिंदी भाषी लोगों को छोटे-मोटे काम करनेवाला बताया था। उन्होंने कहा था कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं।

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी के इस बयान के बाद प्रतिकार के रूप में लोग सोशल मीडिया पर पानीपुरी (गोलगप्पा) खाते तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में कुमार विश्वास ने भी अपने ट्विटर पर पानीपुरी खाते तस्वीर साझा की है। कुमार ने इस तस्वीर के साथ पोनमुडी को करारा जवाब भी दिया है।

कुमार ने मंत्री को टैग करते हुए लिखा- हमारी तमिल मौसी के पुत्र भाई @KPonmudiMLA जी। हिंदी माँ के बेटे तो हर हाल में गौरवान्वित हैं। दक्षिण के अपने भाई-बहनों की स्वाद ग्रंथियों को ऊर्जा देने वाले गोलगप्पे बेचकर भी और इसी माँ हिंदी की कृपा से हिंदी कविता सुनाने चार्टर प्लेन से यात्रा करते हुए गोलगप्पे खाकर भी। जय हिंद। 

कुमार यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में तमिल को विकसित भाषा बताते हुए भाषा परिवार का अंग करार दिया। कवि ने मंत्री को चेताते हुए लिखा कि अगर जबान ठीक रखोगे तो स्वाद भी ठीक रहेगा। कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा- तमिल बेहद समृद्ध और विकसित भाषा है।आपको गौरवान्वित होना चाहिए कि हम और आप ऐसे भाषा-परिवार का अंग हैं और हाँ @KPonmudiMLA भाई, अपने क्षेत्रों में इडली-डोसा बनाने वाले दक्षिणी बंधुओं को हम प्यार व आदर से “अन्ना” कहते हैं। जबान ठीक रखोगे भाई तो स्वाद भी ठीक रहेगा।लव यू। जय हिंद।

गौरतलब है कि पोनमुडी ने उनके बयान को लेकर विवाद पैदा होने पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि इसे उत्तरी राज्यों में नौकरियों की कमी के संदर्भ में कहा गया था। स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पेश करने की केंद्र की कथित योजना को लेकर राज्य में नाराजगी के बीच पोनमुडी की यह टिप्पणी आई है। हिंदी भाषी लोगों पर आए इस बयान पर जब तमिलनाडु के मंत्री की आलोचना शुरू हुई तब मंत्री ने कहा कि उन्होंने यह बयान दिया क्योंकि उत्तरी राज्यों में कोई काम उपलब्ध नहीं है।

 

टॅग्स :कुमार विश्वासहिन्दीTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए