लाइव न्यूज़ :

अकादमी पुरस्कारों के लिये चुनी गई ''कूझंगल'', निर्देशक ने जताया आभार

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:54 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 24 अक्टूबर नवोदित निर्देशक विनोदराज पीएस की पहली फिल्म 'कूझंगल' अगले साल 94वें अकादमी पुरस्कारों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और इससे निर्देशक बहुत उत्साहित हैं।

तमिल भाषा की इस फिल्म में एक बिगड़ैल शराबी पति के किरदार को दिखाया गया है, जो लंबे समय से परेशान पत्नी के घर से चले जाने के बाद, अपने छोटे बेटे के साथ उसे खोजने और वापस लाने के लिए निकलता है।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि ''कूझंगल'' अकादमी पुरस्कारों में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

विनोदराज ने कहा कि वह फिल्म को मिलने वाले प्यार से अभिभूत हैं और उन्होंने जूरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने 14 अन्य फिल्मों को छोड़कर उनकी फिल्म का चयन किया।

विनोदराज (33) ने मदुरै से फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, “ ऐसा लग रहा है कि तीन साल का प्रयास अब रंग ला रहा है। हमें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इस स्तर पर पहचानी जाएगी, इसलिए हमने एक ईमानदार और सरल फिल्म बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। हमें रॉटरडैम सहित विभिन्न फिल्म महोत्सवों में सराहना मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी।''

उन्होंने कहा, ''मैं और टीम का हर व्यक्ति अभिभूत है। हम सभी उत्साहित और भावुक हैं। वास्तविक यात्रा अब शुरू हो हुई है। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम अंतिम नामांकन में शामिल होने के लिए पर्याप्त मौके बनाएं। हमने चर्चा शुरू कर दी है और योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज