लाइव न्यूज़ :

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट, फोटो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 14, 2024 12:54 IST

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को केविंद समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की रिपोर्ट पेश की है।

Open in App

नई दिल्ली: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व वाली उच्च-स्तरीय समिति ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में विस्तृत तरीके से राष्ट्र में वन नेशन वन इलेक्शन कराने की वकालत की गई है। 

राष्ट्रपति के पास रिपोर्ट सौंपे जाने की तस्वीरें सामने आई जिसमें अमित शाह, राम नाथ कोविंद और गुलाम नबी आजाद शामिल हैं। 

जानकारी के अनुसार, पैनल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 18,626 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा गया है कि यह रिपोर्ट 2 सितंबर, 2023 को इसके गठन के बाद से हितधारकों, विशेषज्ञों के साथ व्यापक परामर्श और 191 दिनों के शोध कार्य का परिणाम है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी. कश्यप सहित पैनल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, कोविन्द पैनल एक साथ चुनाव का चरणबद्ध कार्यान्वयन है। इसके पहले चरण में, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराए जा सकते हैं, इसके बाद दूसरे चरण में 100 दिनों की समय सीमा के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।

पहले एक साथ चुनावों के लिए, सभी राज्य विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनावों तक समाप्त होने वाली अवधि के लिए हो सकता है। राजनीतिक अनिश्चितता के संभावित परिदृश्यों को संबोधित करते हुए, पैनल ने सुझाव दिया कि त्रिशंकु सदन या अविश्वास प्रस्ताव के मामलों में, शेष पांच साल के कार्यकाल के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूअमित शाहरामनाथ कोविंददिल्लीBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए