लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सहित आठ राज्यों में कोविड ‘आर नॉट काउंट’ एक से ज्यादा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:10 IST

Open in App

ऋषिकेश, 10 अगस्त उत्तराखंड सहित देश के आठ राज्यों में कोविड का ‘आर नॉट काउंट’ एक से अधिक हो गया है जिसने चिकित्सकों की चिंता बढा दी है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के निदेशक डॉ. रविकांत ने बताया कि ‘आर नॉट काउंट’ कोरोना वायरस से संक्रमण फैलने की गति का संकेत देता है और इससे यह पता चलता है कि एक संक्रमित मरीज कितने अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आर नॉट काउंट एक से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यह संख्या एक से जितनी ज्यादा होगी, लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की दर भी उतनी ही ज्यादा होगी।’’

आर नॉट काउंट एक का अर्थ है कि जितने लोग संक्रमित हैं उतने ही लोगों को संक्रमित करेंगे जबकि आर नॉट काउंट 1.2 का अर्थ है कि 100 संक्रमित लोग 120 अन्य लोगों को संक्रमित करेंगे और 0.9 का आशय है कि 100 व्यक्ति 90 लोगों को संक्रमित करेंगे।

डॉ. रविकांत ने इस संबंध में अमेरिका की मिशीगन यूनिवर्सिटी के एक ताजा अध्ययन का हवाला देते हुए बताया कि उत्तराखंड सहित भारत के आठ राज्यों में ‘आर नॉट काउंट’ एक से ऊपर चला गया है जो चिंता का विषय है।

मिज़ोरम में आर नॉट काउंट 1.56, मेघालय में 1.27, सिक्किम में 1.26, मणिपुर में 1.08, केरल में 1.2, दिल्ली में 1.01, उत्तराखंड में 1.17 व हिमाचल प्रदेश में 1.13 है।

उत्तराखंड में आर नॉट काउंट बढ़ने के मुख्य कारण देश-विदेश से आने वाले सैलानी और श्रद्धालु हैं जिनमें से अधिकांश घूमने, गंगा-स्नान और पूजा आदि गतिविधियों के दौरान कोरोना से बचाव के उपायों को नहीं अपनाते हैं। इसके अलावा, लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों की आवागमन की गतिविधियां बढ़ना भी कोरोना संक्रमण को बढा रहा है।

इस संबंध में बहुत सावधानी बरतने की सलाह देते हुए डॉ. रविकांत ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लगाना चाहिए और टीके की दोनों खुराकें लेने के बाद भी अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए