लाइव न्यूज़ :

केरल में एंटीजन जांच पर ‘अधिक निर्भरता’ के कारण ही कोविड संक्रमण के मामले बढ़े: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:39 IST

Open in App

केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की ‘‘कम सटीक’’ एंटीजन जांच पर अत्यधिक निर्भरता के कारण राज्य में कोविड-19 संक्रमण मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुयी । राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि महामारी व्यापक रूप से फैल गई क्योंकि एंटीजन जांच में संक्रमण का पता नहीं चला था और आरटी-पीसीआर जांच की संख्या केवल 25 प्रतिशत तक सीमित थी। छह जिलों में केवल आरटी-पीसीआर प्रारूप में कोविड जांच कराये जाने संबंधी सरकार के नये फैसले पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह बात सरकार को देर से समझ आई। राज्य सरकार ने मंगलवार को केवल छह जिलों वायनाड, पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम, इडुक्की और कासरगोड में आरटी-पीसीआर जांच करने का फैसला किया था जहां टीकाकरण 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है या इसके करीब है। फैसले का स्वागत करते हुए सतीशन ने कहा कि उन्होंने सरकार से अपने अनुभव को देखते हुए आरटी-पीसीआर जांच की संख्या को अधिकतम करने के लिए कहा था। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं जब बीमारी से प्रभावित था तो मैंने एंटीजन जांच कराई तो वह नेगेटिव आई थी लेकिन आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव आई थी। सरकार की रैपिड एंटीजन जांच पर अधिक निर्भरता का ही परिणाम है कि राज्य के घर कोविड-19 से संक्रमित समूहों में बदल गये है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब अन्य सभी राज्य पूरी तरह से आरटी-पीसीआर जांच पर निर्भर थे, केरल ने रैपिड जांच के परिणामों के आधार पर निवारक कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ण आरटी-पीसीआर जांच करने के निर्णय को केवल छह जिलों तक ही सीमित न रखे। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि वायरस के संक्रमण के निरंतर प्रसार को देखते हुए और अधिक विशिष्ट चिकित्सकों की सेवा को शामिल करके टेली-मेडिसिन मंच ‘ई-संजीवनी’ को मजबूत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज