लाइव न्यूज़ :

TRS छोड़ चुके लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी थामेंगे कांग्रेस का दामन 

By भाषा | Updated: November 21, 2018 15:18 IST

टीआरएस के लोकसभा में उपनेता बी विनोद कुमार ने उनके पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि दल से उनके जाने का कोई असर नहीं होगा।

Open in App

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख आर सी खूंटिया ने बुधवार (21 नवंबर) को कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) छोड़ चुके लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी कांग्रेस में शामिल होंगे। रेड्डी ने विभिन्न स्तरों पर निराशा व्यक्त करते हुये मंगलवार को पार्टी छोड़ दी थी।

खूंटिया ने बताया कि रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई।

उन्होंने बताया कि रेड्डी औपचारिक तौर पर राज्य के मेडचल में 23 नवम्बर को प्रस्तावित कांग्रेस की रैली में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

टीआरएस के लोकसभा में उपनेता बी विनोद कुमार ने उनके पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि दल से उनके जाने का कोई असर नहीं होगा।

वहीं आपको बता दें, अभी हाल ही में टीआरएस की पूर्व विधायक बोडिगे शोभा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। वह सात दिसम्बर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।

शोभा, भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के. लक्ष्मण, सिकन्दराबाद के सांसद बंडारू दत्तात्रेय और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जी. किशन रेड्डी एवं पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पाटी में शामिल हुई थीं। 

शोभा चोप्पाडंडी (सुरक्षित) विधानसभा सीट से चुने गई थीं। टीआरएस ने करीमनगर जिले की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस विधानसभा सीट के लिए अब एस. रविशंकर को तरजीह दी है। 

टॅग्स :कांग्रेसतेलंगाना राष्ट्र समितिराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह