लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: छात्र कर रहा है दोस्त और टीचर की मदद, कार से बांट रहा दवाई और जरूरी सामान

By भाषा | Updated: April 8, 2020 17:46 IST

विद्यालय के पूर्व छात्र अनुपम सेन अपनी निजी कार से शिक्षण संस्थान के अपने पूर्व दोस्तों और पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं को दवाइयां एवं खाने-पीने की चीजें पहुंचाने में लगे हैं। जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविद्यालय के पूर्व छात्र अनुपम सेन अपनी निजी कार से शिक्षण संस्थान के अपने पूर्व दोस्तों और टीजरों की मदद कर रहा है।इस कार्य के लिए लोग सेन की काफी तारीफ कर रहे हैं।

कोलकाताःकोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दक्षिण कोलकाता की सूनी सड़कों पर मारूति 800 कार घूम रही है और उस पर ‘आपात दवा आपूर्ति’ का स्टीकर लगा है। यह कोई विशिष्ट दवा आपूर्ति वाहन नहीं है, बल्कि यहां के एक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अनुपम सेन की निजी कार है। सेन इस शिक्षण संस्थान के अपने पूर्व सहपाठियों के साथ अपने पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं को दवाइयां एवं खाने-पीने की चीजें पहुंचाने में लगे हैं।

इन पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं में से कुछ 70 और 80 साल की उम्र के हैं। साउथ प्वाइंट स्कूल के 40 पूर्व विद्यार्थियों के समूह --‘प्वाइंटर्स हू केयर्स’ के पास प्रथम चरण में सामान पहुंचाने के लिए 15 पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं की सूची थी जिनमें दीपाली सिन्हा रॉय (89) का नाम भी शामिल है। राय विधवा हैं और चारू मार्केट के समीप अकेली रहती हैं। उनकी दो बेटटियां यूरोप में हैं। राय ने पीटीआई भाषा से कहा,‘‘मेरे पास दवाइयां खत्म हो रही थीं और मेरे लिए अचरज भरी बात यह थी कि मुझे 24 मार्च को उनका कॉल आया।

उन्होंने एक महीने की मेरी दवाओं और सामान की सूची ली।’’ उन्होंने कहा, ’’28 मार्च सुबह को वे आये और सारी चीजें पहुंचा गये। मेरे बच्चे मुझसे दूर हैं और ऐसे संकट में मेरे पास नहीं आ सकते। ऐसे समय पर मेरे ही छात्र मेरे रक्षक बनकर आये।’’ राय विद्यालय में बांग्ला पढ़ाती थीं और उन्हें उच्च रक्तचाप एवं हृदय संबंधी परेशानियां हैं। उन्होंने कहा कि सेन और उनके साथी न केवल दवाएं दे गये बल्कि उन्हें डॉक्टर के पास भी ले गए और वापस घर ले कर आए।।

अंग्रेजी की पूर्व शिक्षिका अनिंदिता सेन ने कहा, ‘‘आम तौर पर स्थानीय दवा दुकानदार हमारे घर दवा पहुंचाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने हमारा फोन उठाना भी बंद कर दिया। मेरे पूर्व विद्यार्थी हमारे बचाव के लिए आगे आये।’’ सेन और उनके पति जोधपुर पार्क में रहते हैं। सेन को मधुमेह और उनके पति को पार्किंसन बीमारी है। वे एक दिन भी दवा के बगैर नहीं रह सकते। 

टॅग्स :कोलकाताकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम