लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीबीआई अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की पत्नी से कथित संबंधित कंपनी पर कोलकाता पुलिस का छापा

By भाषा | Updated: February 9, 2019 01:46 IST

कोलकाता पुलिस के सूत्रों के अनुसार कंपनी के मालिक को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Open in App

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से निर्धारित पूछताछ से एक दिन पहले कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को सीबीआई के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की पत्नी से कथित रुप से संबद्ध एक गैर बैंकिंग वित्त कंपनी की दो संपत्तियों पर छापा मारा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि बहुबाजार थाने में दर्ज एक पुरानी शिकायत की कोलकाता पुलिस द्वारा जांच के तहत एंजिला मर्केंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के दो कार्यालयों पर छापा मारा गया। एक कार्यालय शहर में है और दूसरा समीप के साल्ट लेक में स्थित है ।

उन्होंने बताया कि 30 पुलिस अधिकारियों के एक दल ने इन दो कार्यालयों पर छापा मारा जो राव की पत्नी मन्नेम संध्या से कथित रुप से संबद्ध है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कंपनी और संध्या के बीच कई लेन-देन हुए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ 

फिलहाल सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक राव ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ इस कंपनी के संबंध-- जैसा कि कुछ मीडिया संगठनों ने खबर दी है, से इनकार करता हूं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ टीवी चैनलों समेत कुछ मीडिया संगठनों द्वारा एक कंपनी, जिसपर कोलकाता पुलिस ने छापा मारा है, उसके साथ मेरे परिवार के सदस्यों का संबंध दर्शाते हुए दी गयी खबरों के आलोक में मैं कहना चाहता हूं कि मैं इस मुद्दे पर 30 अक्टूबर, 2018 को हस्ताक्षरित एक प्रेस बयान के माध्यम से स्पष्टीकरण दे चुका हूं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, मेरे परिवार और मेरी सभी संपत्ति का पूरा ब्योरा पहले ही सरकार को सौंपे गये मेरे वार्षिक संपत्ति रिटर्न में दे दिया गया है जो गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।’’ 

कोलकाता पुलिस के सूत्रों के अनुसार कंपनी के मालिक को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

टॅग्स :सीबीआईऋषि कुमार शुक्ला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील