लाइव न्यूज़ :

CBI विवाद से चर्चा में आए राजीव कुमार का ममता सरकार ने किया तबादला, CID के इस पद पर किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2019 17:51 IST

मंगलवार को राजीव कुमार को वेस्ट बंगाल के सीआईडी (क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट) का एडीजी और आईजीपी का पदभार सौंपा गया। राजीव कुमार की जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुज शर्मा नए पुलिस आयुक्त हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को राजीव कुमार को वेस्ट बंगाल के सीआईडी का एडीजी और आईजीपी का पदभार सौंपा गया।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुज शर्मा नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।चिटफंड घोटाले के सिलसिले में राजीव कुमार की सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होनी है।

शारदा चिटफंड घोटाले पर जारी विवाद के बीच ममता सरकार ने सोमवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का तबादला कर दिया। मंगलवार को राजीव कुमार को वेस्ट बंगाल के सीआईडी (क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट) का एडीजी और आईजीपी का पदभार सौंपा गया। राजीव कुमार की जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुज शर्मा नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने यह निर्देश दिया था कि एक ही पद पर तीन साल से रहने की वजह से लोकसभा चुनावों से पहले राजीव कुमार का तबादला किया जाना अनिवार्य है। इस वजह से उन्हें सीआईडी में पदभार संभालने का आदेश दिया गया।

 

लोकसभा चुनावों से पहले राजीव कुमार का तबादला अनिवार्य था

सरकारी सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने यह निर्देश दिया था कि एक ही पद पर तीन साल से रहने की वजह से लोकसभा चुनावों से पहले राजीव कुमार का तबादला किया जाना अनिवार्य है। इस वजह से उन्हें सीआईडी में पदभार संभालने का आदेश दिया गया है।

20 फरवरी को फिर होगी पूछताछ

चिटफंड घोटाले के सिलसिले में राजीव कुमार की सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 20 फरवरी को होनी है। उसके दो दिन पहले ही राजीव कुमार का तबादला कर दिया गया है।

कौन है पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार?  

राजीव कुमार पश्चिम बंगाल के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वे कोलकाता पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। साल 2016 में वे कोलकाता के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किए गए। वे सुरजीत कर पुरकायस्थ के जगह नियुक्त हुए थे। बता दें कि राजीव कुमार विधाननगर के पुलिस आयुक्‍त और कोलकाता पुलिस के स्‍पेशल टॉस्‍क फोर्स के चीफ रह चुके हैं।

राजीव कुमार यूपी के चंदौसी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने आईआईटी रुड़की से कंप्‍यूटर साइंस में इंजिनियरिंग की पढ़ाई की थी। टेक्‍नो फ्रेंडली राजीव कुमार ने अपनी पढ़ाई का भरपूर इस्‍तेमाल अपने काम में किया। राजीव कुमार ने टेक्‍नॉलजी की मदद से कई अपराधियों को पकड़ा और यहीं से वह काफी चर्चित हो गए।

राजीव कुमार ने 2013 में सारदा और रोज वैली घोटालों की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) का नेतृत्व किया था। इस घोटले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हो गए थे तब राजीव कुमार और कुछ अन्य अधिकारियों को जांच में मदद करने के लिए कहा गया था।

टॅग्स :कोलकातासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत