लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: राजीव कुमार की बढ़ सकती है मुश्किलें, सीबीआई के सामने फिर नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: September 17, 2019 12:12 IST

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अब कानून के तहत उपलब्ध अन्य विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। राजीव कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए बारासात अदालत का भी दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने हालांकि सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसारदा पोंजी घोटाले के संबंध में सीबीआई के सामने आज पेश होना था राजीव कुमार कोराजीव कुमार की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ी, कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजीव कुमार ने अग्रिम जमानत के लिए पश्चिम बंगाल में बारासात कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने हालांकि सोमवार को सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि यह उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने भी राजीव कुमार को आज ही 10 बजे तक पेश होने को कहा था लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि सीबीआई अगला कोई बड़ा कदम उठा सकती है। oj

दरअसल, उनके जांच एजेंसी के सामने आने में विफल रहने के कारण अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गयी है।  उन्हें सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में सीबीआई के समक्ष पेश होना था। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा राजीव कुमार को गिरफ्तारी से दिया गया संरक्षण वापस लिए जाने के बाद सीबीआई ने उन्हें पेशी के लिए दो बार नोटिस जारी किए थे। 

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अब कानून के तहत उपलब्ध अन्य विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं । पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र के जरिए सीबीआई को बताया था कि उसके नोटिस कुमार के आधिकारिक आवास पर भेजे गए थे और अभी उनका जवाब मिलना बाकी है। पत्र में शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा था कि अपने वकील के जरिए कुमार ने उन्हें बताया था कि वह 25 सितंबर तक छुट्टी पर हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि वह कानूनी उपाय तलाशने का प्रयास कर रहे हैं । कुमार की अग्रिम जमानत याचिका मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में आने की संभावना है। गौरतलब है कि सारदा ग्रुप आफ कंपनीज ने लोगों को उनके निवेश पर भारी मुनाफा देने का लालच देकर उनका करीब 2500 करोड़ रूपया हड़प लिया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सीबीआईकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील