लाइव न्यूज़ :

जानिए आज क्या-क्या हुआ थाः भगत सिंह और राजगुरु ने सांडर्स को गोली मारी, किम जोंग इल का निधन

By भाषा | Updated: December 17, 2019 16:33 IST

सत्रह दिसम्बर की तारीख में इतिहास में दर्ज दूसरी बड़ी घटना 1903 की है जब 115 साल पहले 1903 में राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में ‘राइट फ्लायर’ नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी। उनका यह विमान 120 फुट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भर पाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे17 दिसम्बर : अमेरिका,क्यूबा ने कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की।सोवियत संघ और तुर्की ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये।

साल के आखिरी महीने का सत्रहवां दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2014 में 17 दिसम्बर को अमेरिका और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी।

फिदेल कास्त्रो के तीन जनवरी, 1961 में बतिस्ता शासन को हटाकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने क्यूबा के साथ संबंध तोड़ लिये थे लेकिन 17 दिसम्बर,2014 को उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने कूटनीटिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी।

सत्रह दिसम्बर की तारीख में इतिहास में दर्ज दूसरी बड़ी घटना 1903 की है जब 115 साल पहले 1903 में राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में ‘राइट फ्लायर’ नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी। उनका यह विमान 120 फुट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भर पाया था।

17 दिसम्बर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

 1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1903 : राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया।

1925 : सोवियत संघ और तुर्की ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1928 : क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेजों के पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स को गोली मारी।

1970 : अमेरिका ने नेवाडा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

2011 : उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन।

2014 : अमेरिका और क्यूबा ने फिर से कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की।

टॅग्स :हिस्ट्रीभगत सिंहराजगुरुब्रिटेनरूसअमेरिकाउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह