लाइव न्यूज़ :

जानिए इतिहास में 26 सितंबर: ईश्वर चन्द्र विद्यासागर, मनमोहन सिंह और देव आनंद का जन्मदिन, सचिन का विश्व रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: September 26, 2019 06:57 IST

अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है। बालीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर के दिन ही हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म। जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देव आनंद में समानता की बात करें तो वह है उनका जन्मदिन।

हालांकि इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ने ही अपने अपने क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

सुलझे हुए अर्थशास्त्री डॉ.सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय भी जाता है। बालीवुड के जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म भी 26 सितम्बर के दिन ही हुआ था।

हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का जन्म 26 सितंबर, 1923 को पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। देव आनंद 50-60 के दशक के जाने-माने अभ‍िनेताओं में एक थे। उनकी अदाकारी और संवाद अदायगी का अंदाज न‍िराला था।

देश दुनिया के इतिहास में 26 सितम्बर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।

1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।

1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।

1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म।

1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।

1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।

1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।

1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।

1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।

1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।

1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीसचिन तेंदुलकरमनमोहन सिंहदेव आनंदअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल