लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर इस बहादुर जवान का वीडियो हुआ वायरल, जानें सच्चाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 28, 2017 16:59 IST

यह वीडियो सीआरपीएफ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Open in App

पाकिस्तान ने पिछले दिनों सीजफायर उल्लंघन कर जमकर गोलीबारी की थी, जिसमें मेजर प्रफुल्ल अंबादास सहित 4 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना के पांच कमांडो ने दुश्मन को कड़ा जवान दिया और 3 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इस बीच मेजर प्रफुल्ल अंबादास को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया।

इस वीडियो में दावा किया गया कि मेजर प्रफुल्ल अंबादास घायल होने के बावजूद भी अपनी टीम को लीड कर रहे हैं। साथ ही घायल सैनिकों को सुरक्षित जगह ले जाने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो को भूतपूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि भारतीय सेना की जांबाजी की अग्रिम पंक्ति युवा अधिकारी हैं। हालांकि उन्होंने ये दावा नहीं किया कि यह मेजर प्रफुल्ल अंबादास का वीडियो है।

वहीं इस वीडियो को लेकर जब पड़ताल की गई तो यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स  (सीआरपीएफ) के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है। सीआरपीएफ ने इस वीडियो को 17 जनवरी 2017 को पोस्ट किया था, जिसमें सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमाडेंट सतवंत सिंह की बहादुरी और कार्यक्षमता को  बताया गया।  बताया जा रहा है कि साल 2009 में सतवंत सिंह छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ एक एनकाउंटर में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद वहां मौजूद सैनिकों ने उनकी कार्य कुशलता और घायलावस्था में क्षमता को देखते हुए वीडियो बना लिया था, जिसे  सीआरपीएफ के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया था। 

टॅग्स :वायरल वीडियोसीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए