लाइव न्यूज़ :

BSF की इस 'तीसरी आंख' से बच नहीं पाएंगे घुसपैठिये, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने

By भाषा | Updated: February 18, 2019 17:19 IST

सीआईबीएमएस के तहत अत्याधुनिक उपकरणों को जम्मू स्थित भारत-पाक सीमा के भाग और कुछ अन्य सरहदी क्षेत्रों में लगाने का काम पूरा हो गया है। देश के पूर्वी हिस्से में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के क्षेत्रों में सीआईबीएमएस से जुड़े काम जारी हैं। 

Open in App

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक आला अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरहदों से सटे कुल 2,000 किलोमीटर लम्बे संवेदनशील क्षेत्र की अत्याधुनिक तकनीकों से निगहबानी की जारी महत्वाकांक्षी परियोजना के अगले छह-सात सालों में पूरे होने का अनुमान है। 

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक ए के शर्मा ने बताया, "व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली (सीआईबीएमएस) पर लगातार काम जारी है। इसके तहत सरहदों की निगहबानी के लिये विश्व की सबसे अच्छी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि सीआईबीएमएस के तहत अत्याधुनिक उपकरणों को जम्मू स्थित भारत-पाक सीमा के भाग और कुछ अन्य सरहदी क्षेत्रों में लगाने का काम पूरा हो गया है। देश के पूर्वी हिस्से में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा के क्षेत्रों में सीआईबीएमएस से जुड़े काम जारी हैं। 

शर्मा ने बताया कि सीआईबीएमएस से उन संवेदनशील सरहदी क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा गया है, जहां नदियों, पहाड़ों, गड्ढों, खाइयों जैसे अलग-अलग भू-तलों के कारण हर जगह पारंपरिक बाड़ नहीं लगायी जा सकती। 

उन्होंने कहा, "सीआईबीएमएस की परियोजना पूरी होने में छह से सात साल का समय लग सकता है। इसके तहत बेहद पुख्ता तकनीकी तंत्र तैयार किया जा रहा है। जैसे ही कोई घुसपैठिया हमारे देश की सीमाओं में दाखिल होने की कोशिश करेगा, तो उसकी यह हरकत इस तंत्र की पकड़ में आ जायेगी।" 

शर्मा ने बताया कि शुरुआती तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश की सरहदों से सटे कुल 2,000 किलोमीटर लम्बे संवेदनशील क्षेत्र में सीआईबीएमएस की परियोजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल