लाइव न्यूज़ :

किश्तवाड़ः कहां गए 3 आतंकी?, सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तीसरे दिन जारी, हेलीकॉप्टर, ड्रोन और श्वान दस्ते का इस्तेमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 13:37 IST

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर देर शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर कुचल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। तैनाती के साथ घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर, ड्रोन और श्वान दस्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है।

जम्मूः जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यह अभियान बुधवार को कुचल-चतरू के घने जंगलों वाले कंजल मांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया। पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर देर शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर कुचल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया,

जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए चतरू वन क्षेत्र में तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि छिपे हुए इन आतंकवादियों की संख्या दो से तीन हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और श्वान दस्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल