लाइव न्यूज़ :

किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर ने भारत की स्वतंत्रता यात्रा पर आधारित ई-फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:28 IST

Open in App

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को ई-फोटो प्रदर्शनी “मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन” और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी 'चित्रांजलि-75' का उद्घाटन किया जोकि भारत की स्वतंत्रता की यात्रा के मील के पत्थरों को दर्शाती है। संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह प्रदर्शनी हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 अन्य भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। बयान के मुताबिक, '' यह कार्यक्रम न्यू इंडिया की यात्रा को प्रदर्शित करने और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मंत्रालय और साथ ही विभिन्न मीडिया इकाइयों द्वारा मनाए जा रहे 'आइकॉनिक वीक' के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।''अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि ई-फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने कहा, '' यह प्रदर्शनी जनभागीदारी की दिशा में एक कदम है जो न केवल देश के युवाओं को संविधान के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करेगी और साथ ही उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की भावना को लेकर जागरूक करेगी।'' वहीं , केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि 'चित्रांजलि@75' हमारे स्वाधीनता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों को याद दिलाएगी। 'चित्रांजलि@75', भारतीय सिनेमा जगत की 75 फिल्मों के पोस्टर और तस्वीरों के माध्यम से देशभक्ति के विभिन्न भावों को प्रस्तुत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो