लाइव न्यूज़ :

Karnataka CM Decision: बुधवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकते हैं खड़गे

By रुस्तम राणा | Updated: May 16, 2023 21:22 IST

मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है क्योंकि इस पद की दौड़ में आगे चल रहे दोनों नेता सिद्धारमैया और शिवकुमार शीर्ष पद के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं। शिवकुमार ने एएनआई को बताया कि वह पार्टी के फैसले की परवाह किए बिना "विश्वासघात या ब्लैकमेल" का सहारा नहीं लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से नई दिल्ली में उनके आवास पर अलग-अलग मुलाकात कीखड़गे सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सलाह मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला लेंगेघोषणा बुधवार तक देरी हो सकती है और घोषणा बेंगलुरु में ही की जा सकती है

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बुधवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने की उम्मीद है। खड़गे ने कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार से नई दिल्ली में उनके आवास पर अलग-अलग मुलाकात की और दक्षिणी राज्य में सरकार गठन के तौर-तरीकों पर चर्चा की। खड़गे यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सलाह मशविरा करने के बाद अंतिम फैसला लेंगे।

एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक के सीएम पद पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी हितधारकों से मुलाकात की है। अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी के परामर्श से अंतिम निर्णय उनके द्वारा लिया जाएगा। घोषणा बुधवार तक देरी हो सकती है और घोषणा बेंगलुरु में ही की जा सकती है। 

मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है क्योंकि इस पद की दौड़ में आगे चल रहे दोनों नेता सिद्धारमैया और शिवकुमार शीर्ष पद के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं। शिवकुमार ने एएनआई को बताया कि वह पार्टी के फैसले की परवाह किए बिना "विश्वासघात या ब्लैकमेल" का सहारा नहीं लेंगे। 

उन्होंने कहा, अगर पार्टी चाहे तो मुझे जिम्मेदारी दे सकती है...हमारा सदन एकजुट है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता। वे मुझे पसंद करें या नहीं, मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं पीठ में छुरा नहीं घोंपूंगा और न ही ब्लैकमेल नहीं करूंगा। बेंगलुरु से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, "पार्टी मेरा भगवान है...हमने इस पार्टी का निर्माण किया है, मैं इसका हिस्सा हूं और इसमें मैं अकेला नहीं हूं।"

शिवकुमार ने बाद में अपने संभावित इस्तीफे पर अटकलबाजी वाली खबरों के खिलाफ मीडिया को भी चेतावनी दी और कहा कि वह फर्जी समाचार बोलने के लिए समाचार चैनलों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे। उन्होंने कहा, अगर कोई चैनल रिपोर्ट कर रहा है कि मैं पद से इस्तीफा दे रहा हूं, तो मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। 

 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकर्नाटकसिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष