लाइव न्यूज़ :

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कांग्रेस की नैया न तो गांधी परिवार से पार होगी और न ही उसके रिमोट कंट्रोल से!"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2022 14:08 IST

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बीते कुछ दिनों से राजस्थान संकट से बेहाल कांग्रेस के जख्म पर तंज भरा नमक लगाने से नहीं चूक रहे हैं और लगभग हर दिन ट्विटर पर कांग्रेस को गहरा जुबानी आघात दे रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर फिर साधा गांधी परिवार और कांग्रेस पर निशाना खड़गे साहब के कांग्रेस अध्यक्ष पद का परचा भरने का मतलब है कि राहुल गांधी का युवा जोश ठंडा हो चुका हैकांग्रेस की नैया न तो गांधी परिवार से पार होगी और न ही उसके रिमोट कंट्रोल से

लखनऊ:कांग्रेस में गांधी परिवार को खिलाफ हमेशा धारदार व्यंग्य से हमला करने वाले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर एक बार फिर गांधी परिवार और कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीते कुछ दिनों से राजस्थान संकट से बेहाल कांग्रेस के जख्म पर तंज भरा नमक लगाने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव पर गहरा आघात किया है।

ट्विटर पर अक्सर गांधी परिवार की मजम्मत करने वाले केशव प्रसाद मौर्य ने एक के बाद एक दो ट्वीट करके गांधी परिवार और खासकर राहुल गांधी पर निशान साधा है। यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य ने कांग्रेस प्रमुख के चुनाव और राहुल गांधी के युवा जोश पर तंज कसते हुए कहा, "खड़गे साहब के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए परचा दाखिल करने  का संदेश है कि श्री राहुल गांधी जी का युवा जोश ठंडा हो चुका है।"

वहीं दूसरे ट्वीट में कांग्रेस के आंतरिक संकट में गांधी परिवार की स्थिति को लेकर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "कांग्रेस की नैया न तो गांधी परिवार से पार होगी और न ही उसके रिमोट कंट्रोल से!"

मालूम हो कि केशव प्रसाद मौर्य कांग्रेस में चल रहे आतंरिक कलह को लेकर बीते कुछ दिनों से खासा हमलावर है। कांग्रेस नेतृत्व को घेरते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि राजस्थान विवाद पर कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई थी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आलाकमान (गांधी परिवार) की कमान से बाहर हो चुकी है और अब वहां पर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को नहीं बख्शा और कहा था, "भाजपा की जन स्वीकार्यता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकप्रियता के कारण कांग्रेस के गांधी परिवार के पास अब न आला बचा है और न ही कमान!"

टॅग्स :केशव प्रसाद मौर्याराहुल गांधीकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल