लाइव न्यूज़ :

केरलः वंडूर के सरकारी स्कूल में हिजाब पहनकर ओणम मनाती छात्राओं का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: September 5, 2022 15:30 IST

वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में यहां के वंडूर सरकारी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की हिजाब लगाए हुए कुछ छात्राएं साड़ी पहनकर अपने स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए ओणम समारोह में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे वंडूर इलाके के एक सरकारी स्कूल में हिजाब पहनकर ओणम का त्योहार मनाती छात्राओं का वीडियो सामने आया है।छात्राएं हिजाब और साड़ी पहने संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए ओणम समारोह में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं।इस वीडियो को वंडूर से विधायक एपी अनिल कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है।

मलप्पुरमः उत्तरी केरल के मल्लपुरम जिले के वंडूर इलाके में एक स्कूल में हिजाब पहनकर ओणम का त्योहार मनाती छात्राओं का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है। वीडियो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर ‘लाइक’ किया है। वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में यहां के वंडूर सरकारी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की हिजाब लगाए हुए कुछ छात्राएं साड़ी पहनकर अपने स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए ओणम समारोह में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर हजारों लोग इसकी सराहना कर रहे हैं और कुछ लोगों ने इसकी तुलना पड़ोसी राज्य कर्नाटक में हिजाब विवाद से भी की है, जहां कुछ संस्थानों में हिजाब पहनने वाली लड़कियों को संस्थान में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। कॉमरेड महाबली के नाम से एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया, ‘‘वंडूर हायर सेकेंडरी स्कूल, मलप्पुरम में ओणम उत्सव। उन लोगों को समर्पित जो कहते हैं कि ओणम एक हिंदू त्योहार है और हमारे पड़ोसी राज्य को समर्पित जिसने हिजाब पहनने वाली लड़कियों को शिक्षा से वंचित किया।’’

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=316&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fapanilkumarwithwandoor%2Fvideos%2F804410047420307%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="316" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

इस ट्वीट को लाइक करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी शामिल हैं। उनकी पार्टी के सहयोगी और वंडूर से विधायक एपी अनिल कुमार ने वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। स्वीडन के उप्साला विश्वविद्यालय में शांति और संघर्ष शोध के प्रोफेसर होने का दावा करने वाले अशोक स्वैन नामक एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया, ‘‘केरल के एक स्कूल में हिजाब पहनी मुस्लिम लड़कियां ओणम मना रही हैं - ओणम केरल के लोगों का फसल कटाई का त्योहार है। यह केवल हिंदुओं का त्योहार नहीं, जैसा कि हिंदू दक्षिणपंथी दावा करते हैं।’’ इस पोस्ट को भी हजारों लोगों ने ‘लाइक’ किया है।

टॅग्स :केरलवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे