लाइव न्यूज़ :

केरल : निपाह वायरस के संक्रमण से मरे लड़के का अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 15:52 IST

Open in App

केरल में निपाह वायरस के संक्रमण से मरे 12 वर्षीय लड़के को यहां के कन्नमबारत कब्रिस्तान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद दफना दिया गया। व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट पहने अधिकारियों ने दफनाने की प्रकिया पूरी की। इस मौके पर केवल कुछ करीबी रिश्तेदार ही पीपीई किट में मौजूद रहे। कोझिकोड नगर निगम के स्वास्थ्य कर्मियों ने मृतक को दफनाने के बाद पूरे इलाके को रोगाणु मुक्त किया। मृतक लड़के के शव को विशेष तौर पर बने 12 फुट गहरे कब्र में दफनाया गया। उल्लेखनीय है कि मवूर के रहने वाले लड़के की रविवार तड़के निपाह वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी। मृतक के नमूने पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए थे, जहां पर पी़ड़ित के शरीर में वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMonkeypox in India: देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने, यूएई से केरल लौटे शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव

भारतMonkeypox: केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी के आदेश दिए, NIV करेगा नमूनों की जांच, जानें क्या है मंकीपॉक्स

भारतदो स्वास्थ्य कर्मियों में निपाह वायरस के संक्रमण के लक्षण: केरल स्वास्थ्य मंत्री

भारतकेरल में निपाह वायरस से संक्रमित 12 वर्षीय बच्चे की मौत, केंद्र ने राज्य में भेजा दल

भारतनिपाह वायरस से मौत: केंद्रीय दल केरल के लिए रवाना

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील