लाइव न्यूज़ :

Video: केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रोड शो में दक्षिण भारतीय परिधान पहनकर पैदल चले, लोगों ने बरसाए फूल

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2023 18:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारतीय परिधान पहनकर कोच्चि में रोड शो के दौरान पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री के दौरे के लिए शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गयावीडियो में PM को अपने सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है15 मिनट से अधिक समय तक चलने के बाद, उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें एक एसयूवी तक ले गए

कोच्ची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे। जहां उन्होंने दक्षिण भारतीय परिधान पहनकर कोच्चि में रोड शो के दौरान पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। पीएम कोच्चि में आईएनएस गरुड़ नौसेना हवाई स्टेशन पर उतरे। प्रधानमंत्री केरल में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे और ईसाई समुदाय के वरिष्ठ पादरियों के साथ बैठक करेंगे। 

मौके से मिले दृश्यों में प्रधानमंत्री को अपने सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। केरल के पारंपरिक परिधान में पीएम मोदी आईएनएस गरुड़ नेवल एयर स्टेशन से युवा कार्यक्रम स्थल तक 2 किमी के मार्ग के दोनों तरफ लोगों का हाथ हिलाते हुए नजर आए। 

पीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 15 मिनट से अधिक समय तक चलने के बाद, उनके सुरक्षाकर्मी उन्हें एक एसयूवी तक ले गए। केरल में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के चलने को राज्य में विश्वास के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां उनकी पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बढ़त बनाने की उम्मीद कर रही है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आक्रामक रूप से केरल पर ध्यान केंद्रित कर रही है, न केवल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा कर रही है बल्कि ईसाई और मुस्लिम समुदायों को भी आकर्षित कर रही है, जिनका राज्य की सीटों के एक हिस्से पर प्रभाव है।

पीएम मोदी अगले दो दिनों में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाना, ईसाई समुदाय के वरिष्ठ पुजारियों के साथ बैठक और एक युवा कार्यक्रम शामिल है। भाजपा को उम्मीद है कि "युवम 2023" केरल की राजनीति में गेम चेंजर साबित होगा।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियोकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला