लाइव न्यूज़ :

केरल: वायरल फीवर के कारण 10 दिन में 13 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित; डेंगू के मामले में भी उछाल

By आजाद खान | Updated: June 21, 2023 09:35 IST

बता दें कि राज्य में डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इस महीने में अब तर 1011 लोगों के डेंगू होने की पुष्टी हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ अधिकारी चिंतित है। राज्य में वायरल फीवर के केवल 10 दिन में 13 हजार केस सामने आए है। यही नहीं राज्य में डेंगू और लेप्टोस्पायरोसिस के भी मामले बढ़ते जा रहे है।

तिरुवनंतपुरम:केरल इन दिनों वायरल फीवर की चपेट में है। जानकारी के अनुसार, इस समय केरल में करीब 10 हजार लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले 10 दिनों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में अगर निजी अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या को इसमें जोड़ा जाए तो ये आंकड़े दोगुना हो सकते है। 

बताया जा रहा है कि इस सोमवार को करीब 13 हजार लोगों ने बुखार का इलाज करवाया है। हालांकि यह वायरल फीवर अभी से नहीं बल्कि जून की शुरुआत से ही है और लोग धीरे-धीरे इसकी चपेट में आ रहे है। उधर राज्य में डेंगू और लेप्टोस्पायरोसिस भी बढ़ रहे है जिसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी भी काफी चिंतित है। 

इन जिलों से हैं सबसे ज्यादा मरीज 

बता दें कि केरल में संक्रामक बुखार के साथ ही इन दोनों डेंगू और लेप्टोस्पायरोसिस का प्रकोप भी बढ़ गया है। सोमवार को यहां पर 110 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यही नहीं 218 लोगों को यह संदेह था कि उन्हें डेंगू हुआ है और उन लोगों ने इलाज की मांग की है। 

वहीं अगर बात करें डेंगू के मरीजों की तो एर्नाकुलम जिले में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज है जहां 43 लोगों में इसके लक्षण पाए गए हैं और 55 लोगों ने डेंगू होने की आशंका जताई है। इस महीने में अब तर 1011 लोगों के डेंगू होने की पुष्टी हुई है। 

लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज भी बढ़ रहे है

राज्य में लेप्टोस्पायरोसिस के मरीज भी बढ़ रहे है जिसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी भी काफी चिंतित है। सोमवार को आठ लोगों में इस बीमारी की पुष्टि की गई है। केवल जून में ही 76 लोग लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित हुए हैं और 116 लोगों का संदिग्ध बुखार का इलाज चल रहा है। 

वहीं अगर बात करेंगे इसके कारणों की तो कोच्चि सहित क्षेत्रों में प्री-मानसून स्वच्छता की जांच में विफलता और कचरे को सही से नहीं निपटने में कमी के कारण यह संक्रामक बुखार फैल रहा है। ऐसे में जैसे ही राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, डेंगू के रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। 

 

टॅग्स :केरलHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह