लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से पकड़ा गया कोझिकोड में ट्रेन में आगजनी करने का आरोपी, केरल से यूपी तक हो रही थी तलाश

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2023 09:49 IST

केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आगजनी की घटना रविवार को हुई थी। इसके बाद आरोपी की तलाश केरल से लेकर यूपी तक हो रही थी। इस पूरे मामले में आतंकी कनेक्शन की भी जांच एजेंसियां कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी से संदिग्ध आरोपी को पकड़ा।केरल के कोझिकोड में एक एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी का आरोप, 9 लोग घटना में झुलस गए थे।घटना के बाद एक महिला, पुरुष तथा एक बच्चा लापता हो गये थे जिनके शव बाद में रेल की पटरी पर मिले थे।

रत्नागिरी: केरल के कोझिकोड में एक एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी करने का संदिग्ध आरोपी महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया है। महाराष्ट्र एटीएस ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार सुबह बताया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आरोपी को रत्नागिरी से पकड़ा। केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंच गई है और जल्द ही इस आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

संदिग्ध पर आरोप है कि उसने पिछले रविवार को अलप्पुझ- कन्नूर एक्सप्रेस ट्रेन के डी1 बोगी में सफर के दौरान एक यात्री पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में कुल नौ लोग झुलस गए थे और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना रात करीब 9.45 बजे तब हुई जब ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद यहां कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची। 

घटना के बाद एक महिला, पुरुष तथा एक बच्चा लापता हो गये थे जिनके शव रविवार देर रात इलाथुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल की पटरी पर मिले थे। माना जा रहा है कि ट्रेन में आग लगने के बाद बचने कोशिश करते हुए दोनों ट्रेन से गिर गए थे।

पूरे मामले के आतंकी कनेक्शन की भी हो रही जांच

शुरुआत में इस घटना को दो लोगों के बीच का विवाद माना जा रहा था। हालांकि, बाद में कुछ पूछताछ के बाद केरल पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। घटना के दो दिन बाद मंगलवार को एनआईए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों ने ट्रेन की जली हुई बोगियों का निरीक्षण किया था।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता ने बुलंदशहर के स्याना में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने सोमवार की रात बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के अकबराबाद मोहल्ले में एक घर में छापेमारी की और शाहरुख नाम के युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। 

पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। शाहरुख के पिता यामीन ने दावा किया कि उसका बेटा पिछले दो महीने से घर में ही था और इस दौरान वह केरल नहीं गया था। यामीन ने कहा कि पुलिस कल रात उनके बेटे को घर से पूछताछ के लिए ले गई थी और बाद में उन्हें पता चला कि शाहरुख को छोड़ दिया गया है।

टॅग्स :केरलमहाराष्ट्रMaharashtra ATSNational Investigation Agency
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां