लाइव न्यूज़ :

शिवगिरि मठ पहुंचे राहुल गांधी, समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 09:40 IST

तिरुवनंतपुरम जिले में तीन दिन गुजारने के बाद कांग्रेस नेता बुधवार को यात्रा के तहत कोल्लम जिले में पहुंचेंगे। शिवगिरि मठ में राहुल गांधी ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुवनंतपुरम में प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवगिरि मठ गए।हिंदुत्व में सबसे पहले ‘ओम शांति’ शब्द सिखाया जाता है।भारत जोड़ो यात्रा के केरल दौरे के तीसरे दिन हल्की बारिश हुई थी और अच्छी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था।

तिरुवनंतपुरमः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नवायीकुलम के शिवगिरि मठ का दौराकर श्री नारायण गुरु की समाधि पर मत्था टेका। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत बुधवार को केरल दौरे के चौथे दिन की शुरुआत करने से पहले तिरुवनंतपुरम में प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु को श्रद्धांजलि देने के लिए शिवगिरि मठ गए।

शिवगिरि मठ में राहुल ने संन्यासियों से मुलाकात की और संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश नवाया। यात्रा सुबह साढ़े सात बजे नवैकुलम जंक्शन से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरुवनंतपुरम जिले में तीन दिन गुजारने के बाद कांग्रेस नेता बुधवार को यात्रा के तहत कोल्लम जिले में पहुंचेंगे।

राहुल ने तिरुवनंतपुरम में कल्लम्बलम जंक्शन पर मंगलवार को उस दिन की यात्रा का समापन होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया था कि कैसे खुद को हिंदुओं की प्रतिनिधि बताने वाली पार्टी देश में ‘अशांति’ फैला रही है, जबकि हिंदुत्व में सबसे पहले ‘ओम शांति’ शब्द सिखाया जाता है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, “वे जहां भी जा रहे हैं, सद्भाव बिगाड़ रहे हैं, लोगों पर हमले कर रहे हैं और उन्हें विभाजित करने का काम रहे हैं।” भारत जोड़ो यात्रा के केरल दौरे के तीसरे दिन हल्की बारिश हुई थी और अच्छी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था।

राहुल के साथ लोगों ने यात्रा में बिना छाते के भाग लिया था। कांग्रेस की 150 दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी और यह 12 राज्यों तथा दो-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीभारत जोड़ो यात्राकांग्रेसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला