लाइव न्यूज़ :

केरल बिशप का गंभीर आरोप, कहा- गैर मुस्लमानों को 'नारकोटिक जिहाद' के तहत फंसाया जा रहा है

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 10, 2021 12:17 IST

केरल पलाई बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने नारकोटिक जिहाद का नाम लेते हुए कहा कि यह गैर मुस्लिम लोगों के लिए एक खतरा बनता जा रहा है । नारकोटिक जिहाद का मतलब है - नशीले पदार्थों का जिहाद ।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के बिशप ने लगाया नारकोटिक जिहाद का आरोप बिशप ने कहा कि जिहादी गैर-मुस्लमानों को इसका शिकार बना रहे हैं बिशप की इस बात का मुस्लिम संगठन ने किया विरोध

केरल : केरल में ईसाइयों के बीच बढ़ते इस्लामोफोबिया को हवा देते हुए एक कैथोलिक बिशप ने कहा है कि गैर-मुसलमानों को एक संगठित "मादक जिहाद" के तहत फंसाया जा रहा है । बुधवार को कोट्टायम जिले के कुराविलांगड में मार्थ मरियम पिलग्रिम चर्च में अनुयायियों  को संबोधित करते हुए, पलाई बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने दावा किया कि जिहाद दो प्रकार के होते हैं - "लव जिहाद और मादक जिहाद"।

बिशप ने कहा, "नशीले पदार्थों के जिहाद का मतलब है । गैर-मुसलमानों खासकर युवाओं को नशे का आदी बनाकर उनके जीवन को बर्बाद करना है।" उन्होंने कहा कि “कट्टर जिहादियों द्वारा चलाए जा रहे आइसक्रीम पार्लरों, होटलों और जूस कॉर्नर में तरह-तरह के नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है । वे गैर-मुसलमानों को बिगाड़ने के लिए तरह-तरह के नशीले पदार्थों को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं । ”

बिशप ने कहा , “ रेव पार्टियों और इस तरह के आयोजनों में इन नशीले पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात सामने आई है । हमारे सामने इस तरह के तथ्य आए हैं ।  हम अपने बीच बहुत से ऐसे लोगों को देखते हैं जिन्होंने नशा करने के बाद अपनी नौकरी खो दी या पढ़ाई छोड़ दी । "

बिशप  ने कहा कि केरल में युवा अनदेखे संकट का सामना कर रहे हैं । सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे लव जिहाद और नारकोटिक जिहाद हैं । उन्होंने कहा कि “भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जिहादियों ने महसूस किया है कि वे हथियारों का उपयोग करके अन्य समुदायों को नष्ट नहीं कर सकते इसलिए जिहादी ऐसे हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें दूसरे आसानी से नहीं पहचान सकते । 

आगे उन्होंने कहा कि “जिहादी गैर-मुसलमानों का सफाया करना चाहते हैं । जब एजेंडा धर्म का प्रसार और गैर-मुसलमानों का उन्मूलन है, तो उस एजेंडे को प्राप्त करने के तरीके अलग-अलग तरीकों से प्रकट होते हैं । लव जिहाद और नारकोटिक जिहाद ऐसे ही दो तरीके हैं ।'

बिशप की टिप्पणी का विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया । समस्ता केरल सुन्नी स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्य महासचिव सथर पंथलूर ने कहा कि एक बिशप की टिप्पणी अप्रत्याशित थी । उन्होंने कहा कि बिशप ने किस आधार पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं । उन्हें इसका खुलासा करना चाहिए ।  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया कोट्टायम के जिला अध्यक्ष सुनीर मौलवी ने कहा कि बिशप के दावे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से थे । 

टॅग्स :केरलNarcotics Control Bureau
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज