लाइव न्यूज़ :

केरल: खेल-खेल में 2 साल के बच्चे ने निगल लिया रिमोट की बैटरी, लड़के को लेकर अस्पताल दौड़े माता-पिता और फिर.....

By आजाद खान | Updated: December 19, 2022 17:17 IST

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि बहुत ही सही समय पर बच्चे को अस्पताल में लाया गया है और केवल 20 मिनट में ऑपरेशन कर उसके पेट से बैटरी निकाली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में एक 2 साल के बच्चे द्वारा रिमोट की बैटरी निगल लेने की बात सामने आई है। ऐसे में जैसे ही बच्चे के माता पिता को इस बात की खबर मिले वे उसे लेकर अस्पताल दौड़ गए। खबर मिलते ही डॉक्टरों ने तुरन्त ऑपरेशन कर बच्चे की जान बचा ली है।

तिरुवनंतपुरम: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक दो सला के बच्चे द्वारा रिमोट की बैटरी निगल लेने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब बच्चे के माता पिता को इस बारे में पता चला कि रिमोट खुला हुआ है और उसकी बैटरी गायब है तो वे तुरन्त समढ गए कि बच्चे ने उसे निगल लिया है। 

इस बीच बच्चे की हालत भी गंभीर होने लगी और उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका ऑपरेशन हुआ है और वे अब ठीक है। डॉक्टर ने बताया बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी और अब वह खतरे से बाहर है। 

ऐसे बची बच्चे की जान

यह घटना राजधानी तिरुवनंतपुरम का एक इलाके का है जहां गलती से खेल खेल में एक दो साल के बच्चे द्वारा रिमोट की बैटरी निगल लेने का मामला सामने आया है। ऐसे में जैसे ही बच्चे के माता पिता को अंदाजा हुआ कि बच्चे ने गलती से रिमोट की बैटरी निगल ली है, वे पास के एक स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां के डॉक्टरों ने बच्चे को एनआईएमएस अस्पताल में रेफर किया है और उसके घर वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 

जब एनआईएमएस अस्पताल के डॉक्टरों को इस बात की खबर मिली तो उन लोगों ने जल्दी से ऑपरेशन थियेटर को अलर्ट किया और बच्चे को एनेस्थीसिया देकर उसका इलाज शुरू कर दिया था। ऐसे में केवल 20 मिनट के अंदर ही डॉक्टरों ने बच्चे का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान को बचा लिया है। डॉक्टर का कहना है बच्चा अभी ठीक है और वह डॉक्टर के निगराने में है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, खेल खेल में बच्चा गलती से एक रिमोट की बैटरी निगल लिया था जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। बताया जा रहा है कि रिमोट की बैटरी का साइज  पांच सेंटीमीटर लंबी और डेढ़ सेंटीमीटर चौड़ी थी जिसे बच्चे ने निगला था। ऐसे में सही समय पर अस्पताल में लाने से बच्चे की जान बच गई है। 

इस पर बोलते हुए एनआईएमएस अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर जयकुमार ने कहा है कि हम वक्त रहते एंडोस्कोपी के माध्यम से पेट से बैटरी को निकालने में कामयाब हुए है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर बच्चे को कहीं और भर्ती कराया गया होता तो उसे बचाना काफी मुश्किल हो सकता था। 

टॅग्स :केरलchildOperation Centerडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज