लाइव न्यूज़ :

आप विधायक भारती पर स्याही फेंकने के मामले में केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर राय बरेली में स्याही फेंकने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ पर सोमवार को निशाना साधा है।

सोमवार को भारती के ऊपर रायबरेली में स्याही फेंकने की घटना सामने आई और बाद में उन्हें कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें आपराधिक तरीके से धौंस दिखाने और समूहों के बीच वैमनस्यता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह मामला सोमनाथ भारती द्वारा उत्तर प्रदेश के अस्पतालों और आदित्यनाथ को लेकर उनकी कथित टिप्पणी से जुड़ा है।

केजरीवाल ने इस घटना को लेकर आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए पूछा कि वह सरकारी विद्यालयों को दिखाने में इतना घबराए हुए क्यों हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ योगी जी, हमारे विधायक सोमनाथ भारती जी आपका विद्यालय देखने जा रहे थे। उन पर स्याही फेंकी गई? क्या आपके विद्यालयों की स्थिति बेहद खराब है? अगर कोई आपका विद्यालय देखने जाता है तो आप इतना डर क्यों जाते हैं? विद्यालय को ठीक कीजिए। अगर आपको नहीं पता है कि विद्यालय कैसे ठीक होते हैं तो मनीष सिसोदिया से पूछिए।’’

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ वैसे विद्यालय जिसे आप दिखाने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं, वहां उत्तर प्रदेश में हमारे बच्चे उन विद्यालयों में पढ़ते हैं। आप उत्तर प्रदेश के करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।’’

पिछले साल केजरीवाल ने अपनी पार्टी द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज