लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की केजरीवाल ने की तारीफ, कहा- पंजाब सरकार ने दिखा दिया कि 'आप' कट्टर देशभक्त पार्टी है

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 21, 2023 14:32 IST

अमृतपाल सिंह कट्टरपंथी समूह वारिस पंजाब दे का नेतृत्व करता है, जो राज्य में खालिस्तानी विचारधारा फैलाने से जुड़ा हुआ है। शनिवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अमृतपाल लगभग पकड़ा ही गया था कि एसयूवी छोड़कर मोटरसाइकिल के जरिए पुलिस को चकमा देकर भगाने में सफल रहा। पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए केजरीवाल ने सीएम मान की तारीफ कीकहा- आप सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएं हैंकहा- पंजाब सरकार ने साबित किया है कि आप एक कट्टर देशभक्त पार्टी है

नई दिल्ली: खालिस्तानी उग्रवादी और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की है। केजरीवाल ने कहा कि इस कार्रवाई से पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने साबित किया है कि आप एक कट्टर देशभक्त पार्टी है।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, पंजाब में आप सरकार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाएं हैं। पिछली सरकारों में गैंगस्टर्स, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण था। हमारी सरकार में माफिया पकड़े गए हैं। पिछले कुछ दिन में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  दिखा दिया कि कोई अमन शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। हम कट्टर देशभक्त हैं, कठोर से कठोर कदम उठा सकती है आम आदमी पार्टी सरकार।  देशहित में जो करना पड़े, हम करेंगे।

दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने संदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त  रवैया अपनाने की बात कही। भगवंत मान ने कहा, "कुछ तत्व विदेशों ताकतों के हाथों में चढ़कर पंजाब का माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे थे। उनपर कार्रवाई की गई है, उन्हें सख्त सजा मिलेगी हम देश-पंजाब की शांति भंग नहीं होने देंगे।"

बता दें कि खालिस्तानी उग्रवादी  अमृतपाल सिंह अब भी फरार है और पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं। अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल के परिवार समेत उसकी पत्नी के भी मूवमेंट और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है।

राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं 23 मार्च तक निलंबित

अमृतपाल सिंह कट्टरपंथी समूह वारिस पंजाब दे का नेतृत्व करता है, जो राज्य में खालिस्तानी विचारधारा फैलाने से जुड़ा हुआ है। शनिवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अमृतपाल लगभग पकड़ा ही गया था कि एसयूवी छोड़कर मोटरसाइकिल के जरिए पुलिस को चकमा देकर भगाने में सफल रहा। पूरा पंजाब अलर्ट पर है और राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं 23 मार्च तक निलंबित कर दी गई हैं। संगठन से जुड़े कई लोगों को पकड़ा जा चुका है लेकिन अमृतपाल अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालभगवंत मानपंजाबPunjab Policeआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल