लाइव न्यूज़ :

जेल में मसाज कराते केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो आया सामने, भाजपा ने शेयर कर पूछा- क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी?

By अनिल शर्मा | Published: November 19, 2022 10:59 AM

भाजपा ने सत्येंद्र जैन का मसाज कराते सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन-तीन वीडियो जारी किए हैं। वह अलग-अलग समय (दिन) पर मसाज करते दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे36 सेकेंड के पहले वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स सत्येंद्र जैन के पैरों का मसाज कर रहा है। दूसरा वीडियो 14 सितंबर का है जिसमें सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है।

नई दिल्लीः आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5 महीने से तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है जिसको लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है। 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला, अमित मालवीय द्वारा पोस्ट किए इस वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। भाजपा ने सत्येंद्र जैन का मसाज कराते सिर्फ एक ही नहीं बल्कि तीन-तीन वीडियो जारी किए हैं। वह अलग-अलग समय (दिन) पर मसाज करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने भी कोर्ट में एक हलफनामा और कुछ तस्वीरें देकर इसकी शिकायत की थी।

36 सेकेंड के पहले वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने एक शख्स सत्येंद्र जैन के पैरों का मसाज कर रहा है। बिस्तर पर लेटे सत्येंद्र जैन कुछ कागजात पढ़ते नजर आ रहे हैं। जबकि शख्स उनके पैरों का मसाज करते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 13 सितंबर का है। 

दूसरे वीडियो की बात करें तो यह 26 सेकेंड का है जिसमें  सत्येंद्र जैन आराम से बिस्तर पर लेटें हुए हैं और एक आदमी उनके पैर दबा रहा है। उनके कमरे में कुर्सी पर न्यूजपेपर या मैगजीन भी दिखाई दे रही है। यह वीडियो 14 सितंबर का है।

तीसरा वीडियो, 14 सितंबर यह वीडियो भी 26 सेकेंड का है। इसमें सत्येंद्र जैन कुर्सी पर बैठे हुए हैं और एक व्यक्ति उनके सिर की मसाज कर रहा है। वहीं तीसरे वीडियो में सत्येंद्र जैन बिस्तर पर उल्टे लेटे हैं और चेकदार टीशर्ट पहना एक शख्स उनके पैर दबा रहा है। 

इन वीडियो के सामने आने से भाजपा को आम आदमी पार्टी पर आरोपों के लिहाज से एक बल मिला है। यह वीडियो उस वक्त सामने आया है जब दिल्ली में नगर निगम चुनाव की तैयारियां चल रही हैं और गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनावों की तारीखें आ चुकी हैं। गौरतलब है कि गुजरात में आप भाजपा से सीधी लड़ाई की बात कह रही है। 

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?

वीडियो साझा करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा-  AAP ने कानून की क्या खूब धज्जियां उड़ाई! देखिए कैसे हवाला मामले में लंबे अरसे से बंद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से अपने गुर्गों के साथ मौज कर रहे हैं.. बड़े आराम से पांव दबवा रहे हैं। इसलिए ऐसे मंत्री को बर्खास्त नही करते केजरीवाल ताकि जेल से धंधा चलना न बंद हो जाए?

वहीं एक वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने लिखा- सुकेश ने सत्येंद्र जैन और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए कई गंभीर आरोपों में से एक जेल में बंद मंत्री के लिए उपलब्ध विशेषाधिकारों में से एक था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि उनके आरोपों में दम है और इन दोनों की मनी लॉन्ड्रिंग सहित अन्य के लिए जांच की जानी चाहिए।

भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए... अब तो सबूत प्रयाप्त होंगे..? क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी.?

सत्येंद्र जैन मामले की जांच ईडी कर रही है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि जेल में जैन को कई सुविधाएं मिल रही हैं। ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जेल सुपरिन्टेंडेंट नियमों के खिलाफ जाकर सत्येंद्र जैन से मुलाकात करते हैं, वे उनसे पूछने जाते हैं कि जेल में मंत्री को कोई समस्या तो नहीं है।

टॅग्स :Satyendar Jainतिहाड़ जेलTihar Jailआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: ''करण भूषण सिंह गोंडा के युवाओं से जुड़े हुए हैं, हर कोई उनकी उम्मीदवारी से खुश है'', बेटे नामांकन पर बोले बृज भूषण सिंह

क्राइम अलर्टKarnataka: भाजपा विधायक अवैध खनन मामले में पुलिस को दे रहे थे 'धमकी', केस हुआ दर्ज

भारतLok Sabha Elections 2024: "वोट लोकतंत्र के लिए, प्यार और भाईचारे के लिए करें, नफरत और तानाशाही के लिए नहीं", पांचवें चरण की वोटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे ने मतदाताओं से कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "वोटिंग जाति से ऊपर उठकर हो रही है, भाजपा को यूपी और बिहार में यादवों ने भी वोट दिया है". अमित शाह ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "सपा, कांग्रेस ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया था, ये 'राम विद्रोही' हैं", केशव प्रसाद मौर्य ने एक साथ किया दोनों दलों पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, जानिए किन रूट्स पर रहेगा असर

भारतब्लॉग: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ना अच्छा संकेत

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवें चरण के वोटिंग में दिग्गज राजनीतिक घरानों की साख लगी है दांव पर

भारतWeather News: भीषण गर्मी से घर से निकलना मुश्किल, गर्मी का सितम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कई शहर में तापमान 45 डिग्री से पार, बच के रहिए, जानें हालत

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए वोटिंग आज, रायबरेली-अमेठी संग यूपी की इन 14 सीटों पर होगा मतदान