लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में लोगों को 25 लाख तिरंगा बांटेंगी केजरीवाल सरकार, 14 अगस्त की शाम राष्ट्रगान गाने की अपील

By शिवेंद्र राय | Updated: August 5, 2022 16:45 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवााल ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि 14 अगस्त की शाम 5 बजे हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाएं। दिल्ली सरकार इस आयोजन के लिए 25 लाख तिरंगा बांटेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 25 लाख तिरंगा बांटेगी केजरीवाल सरकार14 अगस्त की शाम 5 बजे तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाने की अपीलआजादी का 75वां साल धूमधाम से मनाएगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली: इस साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी खास कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही हैं। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाने की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा, "मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शाम 5 बजे हर भारतवासी अपने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाए। दिल्ली में हम इसके लिए बड़े स्तर पर तिरंगा बांटेंगे। 25 लाख तिरंगे दिल्ली सरकार दिल्ली में लोगों को बांटेगी।"

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार स्कूल और गली चौराहों पर लोगों को तिरंगा बांटेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली 14 अगस्त को शाम 5 बजे एक साथ राष्ट्रगान गाएगी। केजरीवाल ने कहा कि इस दिन हम सभी भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और नंबर-1 राष्ट्र बनाने का प्रण लेंगें। उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं सालगिरह पर हमें याद रखना है कि जब तक हर बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी, हर भारतीय को अच्छा इलाज नहीं मिलेगा, हर घर को बिजली नहीं मिलेगी, हर महिला को सुरक्षा नहीं मिलेगी और हर बेरोजगार को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक भारत सर्वश्रेष्ठ नहीं बनेगा।

केंद्र मना रहा है 'हर घर तिरंगा' उत्सव

आजादी के 75वें साल को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके तहत मोदी सरकार ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा लहराए जाने की अपील की है। अभियान के जरिए सरकार की योजना है कि भारत के हर घर पर तिरंगा लहराया जाए। सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया है। इस महाअभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। हर भारतवासी में देश प्रेम की भावना जगाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार