लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 17:43 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल का नाम घोषित करने के बाद देहरादून शहर के बीचोंबीच एक रोडशो किया । प्रदेश में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हाल में अपने दूसरे दौरे में केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल और आप के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के साथ यहां शहर के व्यस्ततम घंटाघर चौक से लेकर दिलाराम चौक तक रोडशो किया । गौरतलब है कि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपने उम्मीदवार उतारती रही है लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है । हांलांकि, जानकारों का कहना है कि इस बार आप के प्रयास काफी गंभीर लग रहे हैं और सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों की मौजूदगी के बीच उसने जनता के सामने तीसरा विकल्प पेश कर दिया है । उनका कहना है कि चुनावों में पार्टी की संभावनाएं बढाने के लिए उसने मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर दिया है । वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पिछले कुछ माह में कई बार उत्तराखंड आकर पार्टी कार्यकताओं से मिल चुके हैं वहीं केजरीवाल का भी पिछले दो माह में यह दूसरा दौरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह