लाइव न्यूज़ :

कठुआ- उन्नाव पर विरोध प्रदर्शन करने वाले 900 लोग हिरासत में, विरोध के नाम पर हिंसा फैलाने का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 18, 2018 19:36 IST

कठुआ और उन्नाव रेप केस के विरोध में दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा और केरल के अलावा देश के विभिन्न शहरों में हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 अप्रैल:  कठुआ और उन्नाव रेप का विरोध पूरे देश में हो रहे हैं। इसी कड़ी में केरल में विभिन्न संगठनों द्वारा 16 अप्रैल को बंद का आह्वान किया गया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलने के आरोप में केरल पुलिस ने 900 लोगों को हिरासत में लिया है। 

कठुआ रेप केस और उन्नाव रेप केस के विरोध में सोशल मीडिया के माध्यम से बंद बुलाए जाने के बाद राज्य के कई जिलो में  तनाव की स्थिति बन गई थी। जिसको देखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया था। केरल पुलिस के अनुसार, सोमवार को बंद के दौरान सरकारी बसों को रोकने, दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने और पत्थरबाजी करने के लिए राज्य में विभिन्न हिस्सों में कुल 900 लोगों को हिरासत में लिया गया है।बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कठुआ और उन्नाव रेप केस के विरोध में दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा और केरल के अलावा देश के विभिन्न शहरों में हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला है। 

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल के समर्थन में पहुंचे शरद यादव, मालीवाल ने कहा- पीएम मोदी का वास्ता माहिलाओं से नहीं पड़ा

कठुआ गैंगरेप मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए पीड़िता की पहचान जाहिर करने वाले मीडिया हाउसों को 10 लाख रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि इन मीडिया हाउस द्वारा दिया गया पैसा जम्मू-कश्मीर पीड़ित क्षतिपूर्ति फंड में ट्रांसफर किया जाएगा। अदालत ने बलात्कार पीड़िताओं की पहचान उजागर करने वाले मीडिया वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बलात्कार पीड़िताओं की पहचान जाहिर करने वाले किसी भी व्यक्ति को छह महीने तक जेल की सजा हो सकती है। हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अप्रैल की तारीख दी है।

टॅग्स :कठुआ गैंगरेपउन्नाव गैंगरेपरेपकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज