लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के कश्मीरी शिक्षकों को नियमित करने के दावे की प्रवासी शिक्षक संघ ने खोली पोल, कहा- अंतिम विकल्प तक विरोध किया

By अनिल शर्मा | Updated: March 29, 2022 11:52 IST

प्रवासी सरकारी शिक्षक संघ ने अरविंद केजरीवाल के उस दावे को गलत बताया जिसमें उन्होंने कहा था कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों को नियमित करने का काम किया। संघ ने कहा कि 2010 में कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने इस मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रवासी सरकारी शिक्षक संघ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें नियमति किया गयासंघ ने कहा कि हाईकोर्ट के एकल पीठ ने उन्हें नियमति करने का फैसला सुनाया था जिसको केजरीवाल ने डबल बेंच के सामने चुनौती दी थी

नई दिल्ली: प्रवासी सरकारी शिक्षकों के एक संघ ने सोमवार को कश्मीरी पंडित शिक्षकों को नियमित करने के दिल्ली सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें अदालत के हस्तक्षेप के बाद स्थायी नौकरी दी गई थी। गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने टीवी साक्षात्कारों में ये दावा किया कि उनकी सरकार ने प्रवासी कश्मीरी पंडित शिक्षकों को नियमित करने का काम किया। 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी विधानसभा में बोलते हुए कहा कि 233 कश्मीरी प्रवासी शिक्षक दिल्ली में वर्षों से नियमित होने के लिए संघर्ष कर रहे थे। सिसोदिया ने कहा, “वे अनुबंध पर कार्यरत थे। उन्हें रातों-रात जबरन बाहर कर दिया गया, उनके पास प्रमाण पत्र लेने का समय नहीं था। इन कश्मीरी शिक्षकों को प्रमाण पत्र नहीं देने पर बर्खास्त करने की धमकी दी गई थी। यह सीएम अरविंद केजरीवाल थे जिन्होंने उनका समर्थन करने और उनके रोजगार को नियमित करने का फैसला किया। 

इस बीच प्रवासी सरकारी शिक्षक संघ ने केजरीवाल के इन दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि  2010 में कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों ने इस मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। एसोसिएशन ने कहा, 2015 में, उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसे बाद में दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी, जिसने यह भी निर्देश दिया कि उन्हें नियमित किया जाए।

संघ के समन्वयक दिलीप भान भान ने कहा, "21 मई, 2018 को दिल्ली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने अपने फैसले में दिल्ली सरकार को कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने का निर्देश दिया।" इसके बाद दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की। 26 अक्टूबर, 2018 को शीर्ष अदालत ने दिल्ली सरकार की याचिका को खारिज कर दिया और उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा। 

भान ने बताया कि "23 जनवरी, 2019 को आखिरकार दिल्ली सरकार ने केएमटी को नियमित कर दिया। क्योंकि उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था।" उन्होंने कहा कि घटनाओं से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि दिल्ली सरकार ने कश्मीरी प्रवासी शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने में कभी दिलचस्पी नहीं ली और अंत तक उनके नियमितीकरण का विरोध किया।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टदिल्लीद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज